मैं सकारात्मक हूँ कि मैं अपने जीवनकाल में बाल-श्रम का अंत देख सकता हूँ।
भारत में सैकड़ों समस्याएं और लाखों समाधान हैं।
गरीबी, बाल श्रम और अशिक्षा के बीच एक त्रिकोणीय सम्बन्ध है जिनमे कारण और परिणाम का नाता है। हमें इस दुष्चक्र को तोडना होगा।
अभी नहीं तो कभी नहीं? अगर आप नहीं, तो कौन? यदि हम इन मूलभूत सवालों का जवाब देने में सक्षम हैं, तो शायद हम मानव दासता के धब्बे को मिटा सकते हैं।
आज मैं हर महासागर की हर लहर में, बच्चों को खेलते और नृत्य करते देखता हूं। आज मैं, हर पौधे, पेड़ और पहाड़ में यह देखता हूं कि हमारे बच्चे स्वतंत्रता से बढ़ रहे हैं।
चलिए अन्धकार से प्रकाश की ओर बढें। चलिए मृत्यु से देवत्व की ओर बढें। चलिए हम आगे बढें।
मैं इस बात को मानने से इंकार करता हूं कि गुलामी की बेड़ियां कभी भी आजादी की तलाश से ज्यादा मजबूत हो सकती हैं।
आर्थिक विकास और मानव विकास साथ-साथ होना चाहिए। मानवीय मूल्यों की वकालत करने की सख्त ज़रूरत है।
हर एक मिनट मायने रखता है, हर एक बच्चा मायने रखता है, हर एक बचपन मायने रखता है।
अगर आप इन परिस्थितियों में गुलाम बच्चों द्वारा बनायीं गयी चीजें खरीदते रहेंगे तो आप गुलामी के स्थायीकरण के लिए बराबर के जिम्मेदार होंगे।
पिछले कुछ वर्षों के दौरान नॉर्थ ईस्ट इंडिया बाल तस्करी के सबसे बड़े ठिकानों के रूप में उभरा है।
बचपन का मतलब है सादगी। इस दुनिया को बच्चों की नज़र से देखो यह बहुत ही ख़ूबसूरत है।
बच्चों को ख्वाब देखने से वंचित करने से बढ़कर कोई अपराध नहीं है।
मेरे लिए, शांति हर बच्चे का एक मौलिक मानवाधिकार है, यह अनिवार्य है और दिव्य है।
दर्शनशास्त्र और वास्तविक दुनिया के बीच का संबंध है जो ओननिवाद और कामुकता का प्रेम है।
जमींदार, सभी अन्य लोगों की तरह, वैसी फसल काटना पसंद करते हैं जिसे कभी बोया ही नहीं।
धर्म उन घटनाओं से निपटने के लिए मानव मन की नपुंसकता है जिसे वह समझ नहीं सकता।
इस प्रकार मनुष्य का अलगाव पूंजीवादी समाज की मूलभूत बुराई के रूप में प्रकट हुआ।