15 August Wishes - Independence Day Status, Wishes, Messages, and Quotes in Hindi
15 अगस्त — सिर्फ़ एक तारीख़ नहीं, बल्कि वो दिन है जब हमारी मिट्टी की ख़ुशबू में आज़ादी का जश्न घुल जाता है।
ये वो दिन है जब तिरंगे की हर लहराती पट्टी हमें याद दिलाती है कि ये स्वतंत्रता हमें कितनी कुर्बानियों, कितने बलिदानों और कितनी लंबी लड़ाई के बाद मिली है।
ये दिन है अपने दिल में भारत माता के लिए गर्व और अपनी रगों में देशभक्ति का जुनून महसूस करने का।
Independence Day Status, Wishes, Messages, and Quotes हमारे जज़्बातों को शब्द देते हैं,
चाहे वो व्हाट्सएप पर भेजना हो, सोशल मीडिया पर पोस्ट करना हो, या किसी अपने को देशभक्ति का पैग़ाम देना हो।
हर लाइन में शहीदों की याद, हर शब्द में तिरंगे का गर्व और हर तस्वीर में भारत का सम्मान झलकता है।
ये वो पल हैं जब हम एक-दूसरे को याद दिलाते हैं कि आज़ादी सिर्फ़ एक तोहफ़ा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है।
इस ब्लॉग में आपको मिलेंगे दिल को छू जाने वाले Independence Day Wishes, शक्तिशाली Quotes, सुंदर Status,
भावुक Messages, और आकर्षक Images व Cards — जिन्हें आप अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
क्योंकि आज का दिन है "भारत माता की जय" कहने का, तिरंगे को सलाम करने का और इस मिट्टी से अपने रिश्ते को और मजबूत करने का।

वो ज़िन्दगी ही क्या जिसमे देशभक्ति ना हो, और वो मौत ही क्या जो तिरंगे में ना लिपटी हो।

क्यों मरते हो यारो सनम के लिए, ना देगी दुपट्टा कफ़न के लिए, मारना है तो मरो “वतन” के लिए “तिरंगा” तो मिले कफन के लिए !

जिक्र अगर हीरो का होगा, तो नाम हिंदुस्तान के वीरों का होगा!

आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं, तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है!

वतन की मोहब्बत में, खुद को तपाये बैठे हैं, मरेंगे वतन के लिए, शर्त मौत से लगाये बैठे हैं।

लिपट कर बदन कई तिरंगे में आज भी आते हैं, यूँ ही नहीं दोस्तों हम ये पर्व मनाते हैं।

मरने के बाद भी जिसके नाम मे जान हैं, ऐसे जाबाज़ सैनिक हमारे भारत की शान है।

दे सलामी इस तिरंगे को जिस से तेरी शान हैं, सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका जब तक दिल में जान हैं..

ना पूछो ज़माने से, क्या हमारी कहानी है, हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं।

आओ झुक कर करें सलाम उन्हें जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है कितने खुशनसीब हैं वो लोग जिनका खून वतन के काम आता हैं!

कांटों में भी फूल खिलाएं, इस धरती को स्वर्ग बनाएं, आओ, सब को गले लगाएं, हम स्वतंत्रता का पर्व मनाएं।

गंगा, यमुना, यहां नर्मदा मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा, शांति प्रेम की देता शिक्षा, मेरा भारत सदा सर्वदा।

भारत मां तेरी गाथा, सबसे ऊंची तेरी शान, तेरे आगे शीश झुकायें, दें तुझको हम सब सम्मान..

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तान की शान का है!

ये बात हवाओं को बताए रखना, रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना, लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की, ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।

मिलते नहीं जो हक वो लिए जाते हैं; आजाद हम पर गुलाम किये जाते हैं; उन सिपाहियों को शत-शत नमन करो; मौत के साए में जो जिए जाते हैं।

जब आँख खुले तो धरती हिन्दुस्तान की हो, जब आँख बंद हो तो यादेँ हिन्दुस्तान की हो, हम मर भी जाए तो कोई गम नही लेकिन, मरते वक्त मिट्टी हिन्दुस्तान की हो।

मुकम्मल है इबादत और मैं वतन ईमान रखता हूं, वतन के शान की खातिर हथेली पे जान रखता हूं, क्यों पढ़ते हो मेरी आंखों में नक्शा किसी और का, देशभक्त हूं, दिल में हिंदुस्तान रखता हूँ

चलो फिर से वो नज़ारा याद कर लें, शहीदो के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें, जिसमें बहकर आज़ादी पहुंची थी किनारे पर, बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।

तिरंगा लहरायेंगें, भक्ति गीत गुनगूनायेंगें, वादा करो इस देश को, दुनिया का सबसे प्यारा देश बनायेंगें।

जिसका ताज हिमालय है, जहां बहती है गंगा, जहां अनेकता में एकता है, सत्यमेव जयते जहाँ नारा है, वह भारत देश हमारा है।

न झुकने दिया तिरंगे को,न युद्ध कभी ये हारे हैं, भारत माता तेरे वीरों ने, दुश्मन चुन चुन कर मारे हैं!