Anna Hazare Quotes, Status, and Thoughts in Hindi

मैं खुद को सौभाग्यशाली समझूंगा अगर मैं अपने समाज, अपने देशवाशियों के लिए मरता हूँ!

खजाने को चोरों से नहीं पहरेदारों से खतरा है। देश को सिर्फ दुश्मनों से नहीं, इन गद्दारों से खतरा है।

स्वतंत्रता के लिए लाखों लोगों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया, लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों के कारण हमें सही स्वतंत्रता नहीं मिली!

मेरी मांगें बदलेंगी नहीं, आप मेरा सर काट सकते हैं लेकिन मुझे सर झुकाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते!

जो अपने लिए जीते हैं, वो मर जाते हैं, जो समाज के लिए मरते हैं, वो जिंदा रहते हैं !

देश को वास्तविक स्वतंत्रता आज़ादी के 64 साल बाद भी नहीं मिली और केवल एक बदलाव आया गोरों की जगह काले आ गए !

मैं चिंतित हूँ कि कुछ असंवेदनशील लोगों द्वारा शाशित इस देश का क्या होगा. लेकिन हम उन्हें जनशक्ति द्वारा बदल सकते हैं !

सरकार का पैसा लोगो का पैसा है, उनसे लोगों के भले के लिए प्रभावी नीतियां बनानी चाहिए !

वही लूट, वही भ्रष्टाचार, वही उपद्रवता अभी भी मौजूद है!

मैं नहीं कहता कि पूरा भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा, लेकिन कम से कम यह 40-50 प्रतिशत घट जायेगा… गरीब को फायदा होगा।

मैं इस देश के लोगों से अनुरोध करता हूँ कि इस क्रांति को जारी रखें। अगर मैं ना रहूँ तो भी लोगों को संघर्ष जारी रखना चाहिए।