Rabindranath Tagore Quotes, Status, and Thoughts in Hindi

मिट्टी से मुक्त हो जाना पेड़ के लिए आजादी नही होती।

यदि आप गलतियों के लिए अपने दरवाजे बंद करते है तो सत्य अपने आप बाहर आ जायेगा।

प्रसन्न रहना सरल है लेकिन सरल रहना यह बहुत ही कठिन है।

खड़े होकर सिर्फ समुद्र के पानी को देखने से आप समुंद्र पार नही करते है इसके लिए हमे खुद को आगे बढ़ाना है।

तथ्य अनेक हो सकते है लेकिन सच्चाई हमेसा एक ही होती है।

तितली महीने नहीं क्षण गिनती है, और उसके पास पर्याप्त समय होता है।

संगीत दो आत्माओं के बीच अनंत भरता है।

दोस्ती की गहराई परिचित की लंबाई पर निर्भर नहीं करती!

ईश्वर बड़े-बड़े साम्राज्यों से ऊब जाता है, लेकिन छोटे-छोटे पुष्पों से कभी रुष्ठ नहीं होता।

जिस तरह घोंसला सोती हुई चिड़िया को आश्रय देता है, उसी तरह मौन तुम्हारी वाणी को आश्रय देता है...

उपदेश देना सरल है, पर समाधान बताना कठिन।

सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी नहीं पार कर सकते।

विश्वविद्यालय महापुरुषों के निर्माण के कारख़ाने हैं, और अध्यापक उन्हें बनाने वाले कारीगर हैं।

मन का धर्म है मनन करना, मनन में ही उसे आनंद है, मनन में बाधा प्राप्त होने से उसे पीड़ा होती है !

खुश रहना बहुत सरल है, लेकिन सरल होना बहुत मुश्किल है।

वह मनुष्य बड़ा भाग्यवान है, जिसकी कीर्ति उसकी सत्यता से अधिक प्रकाशमान नहीं है!

जो मन की पीड़ा को स्पष्ट रूप में नहीं कह सकता, उसी को क्रोध अधिक आता है।

हर एक कठिनाई जिससे आप मुंह मोड़ लेते हैं, जो एक भूत बन कर आपकी नीद में बाधा डालेगी...

उच्चतम शिक्षा वो है, जो हमें सिर्फ जानकारी ही नहीं देती, बल्कि हमारे जीवन को समस्त अस्तित्व के साथ सद्भाव में लाती है.

हमारे अन्तर मन में यदि प्रेम न जाग्रत हो, तो विश्व हमारे लिए कारागार ही है।

तथ्य कई हैं, लेकिन सच एक ही है।

सब कुछ हमें मिलता है जो हमसे संबंधित है, अगर हमारे अन्दर उसे प्राप्त करने की क्षमता है।

जब मैं खुद पर हँसता हूँ तो मेरे ऊपर से मेरा बोझ कम हो जाता है।

सबसे उत्तम बदला क्षमा करना है!

कट्टरता सच को उन हाथों में सुरक्षित रखने की कोशिश करती है, जो उसे नष्ट करना चाहते हैं!

फूलों की पंखुड़ियों तोड़ कर, आप फूल की खूबसूरती इकट्ठा नहीं करते, बल्कि उसे नष्ट कर देते हैं।

मत बोलो, यह सुबह है, और इसे कल के नाम के साथ खारिज मत करो. इसे एक जन्मजात बच्चे की तरह देखो जिसका अभी कोई नाम नहीं है।