George Washington Quotes, Status, and Thoughts in Hindi

सभी के साथ विनम्र रहे , पर कुछ ही के साथ अन्तरंग हों , और इन कुछ को अपना विश्वास देने से पहले अच्छी तरह परख लें!

मेरी पहली इच्छा मानवजाति के प्लेग , युद्ध को इस धरती से ख़त्म करने की है !

अनुशासन सेना की आत्मा है . यह छोटी संख्या को भयंकर बना देती है ; कमजोरों को सफलता और सभी को सम्मान दिलाती है.

बंदूकें महत्त्व में सिर्फ संविधान से कम होती हैं; वे लोगों की स्वतंत्रता का दांत होती हैं !

बिना प्रभु और बाइबिल के देश पर सही ढंग से शासन करना असंभव है!

जहाँ सत्य उजागर करने के लिए कष्ट उठाया जाता है वहां अंततः सत्य की जीत होती है!

जब हमने सैनिकों की कल्पना की तो हमने नागरिकों को एक तरफ नहीं रख दिया !

चिंता उन लोगों द्वारा भुगतान किया ब्याज है जो उधार में मुसीबत लेते हैं !

काम के आदमी के साथ आपकी बात संक्षिप्त और व्यापक होनी चाहिए. !

युद्ध के लिए तैयार रहना शांति बनाये रखने के सबसे प्रभावी साधनों में से एक है !

हमारी राजनीतिक व्यवस्था का आधार लोगों का अपनी सरकार के संविधान को बदलने का अधिकार है!

प्रसन्नता और नैतिक कर्तव्य एक दूसरे से पूरी तरह से जुड़े हुए हैं!

सरकार तर्कपूर्ण नहीं है, वह सुवक्ता नहीं है; वह ताकत है . आगा की तरह , वह एक खतरनाक नौकर है और एक भयानक मालिक।

यदि आप अपनी प्रतिष्ठा का सम्मान करते हैं तो अच्छे गुडों से संपन्न लोगों के साथ जुड़िये ; क्योंकि बुरी संगत में रहने से अच्छा अकेले रहना है।

वह समय बहुत नज़दीक है जो तय करेगा कि अमेरिकी स्वतंत्र होंगे या गुलाम।

सच्ची दोस्ती धीमी गति से उगने वाला पौधा है , और कोई इस पदवी का हकदार बने उससे पहले उसे विपत्ति के झटको से गुजरना और उन्हें सहना होगा।

बुरी संगत में रहने से अच्छा अकेले रहना है।

अनुभव हमें सिखाता है कि कब्ज़ा जमाने के बाद दुश्मन को हटाने की तुलना में उसे कब्ज़ा करने से रोकना कहीं आसान है।

चलिए एक ऐसा मानक बनाएं जिस पर बुद्धिमान और ईमानदार चल सकें, बाकि भगवान के हाथ में है।

सभी देशों के प्रति अच्छी भावना और न्याय रखें,सभी के साथ शांति और सद्भाव स्थापित करें।

अपने ह्रदय में उस दीव्य चिंगारी, जिसे अंतरात्मा कहते हैं, को जिंदा रखने के लिए मेहनत करो।

स्वतंत्रता जब अपनी जड़ जमाने लगती है तो एक तेजी से बढ़ने वाले पौधे के सामान हो जाती है।