Ajay Ajmera Quotes, Status, and Thoughts in Hindi

आप जहाँ तक सोच सकते हैं वहां तक जा सकते हैं, कभी भी खुद को कमजोर नहीं समझें।

मालिक बनने के लिए आपको सबसे पहले नौकरी वाली सोच छोड़नी पड़ेगी।

अगर आज आप कमाई से ज्यादा मेहनत करते हो तो बहुत जल्द मेहनत से ज्यादा कमाई करने लगोगे।

कुछ पास आयेंगे कुछ दूर जायेंगे बहुत कम लोग ही निःस्वार्थ सम्बन्ध निभायेंगे।

खुद को खोजिये, नहीं तो जीवन भर आपको दूसरों की राय पर निर्भर रहना पड़ेगा।

ज़िन्दगी दौड़ने का नाम है, दौड़ते रहना है रुकना नहीं है।

गिर जाना बुरी बात नहीं है, पर गिर कर गिरे रह जाना बुरी बात है।

सफल होने के लिए सफलता की इच्छा, असफलता के भय से अधिक होनी चाहिए।

सफलता का मिलना तो तय है, हमें तो सिर्फ अपनी संघर्ष करने की क्षमता बढ़ानी है।

आप बस एक कदम बढाइये थोड़ी दूर आगे चलिए, आगे का रास्ता अपने आप नज़र आने लगेगा।

कोई भी प्रोजेक्ट अगर ख़तम करना है तो दस लोगों की राय ले लीजिये।

उन लोगों के साथ रहो जिनका भविष्य आप जैसा हो, अतीत नहीं।

सब्र वो आँसू है जो पलकों तक आकर भी आँखों से नहीं गिरते।

तकलीफ में साथ देने वाले को भले भूल जाओ मगर तकलीफ देने वाले को कभी मत भूलना।

डर और कोशिश इन दोनों के पीछे एक नायब चीज छुपी होती है जिसे हम कामयाबी कहते हैं।

आप हमेशा इतने छोटे बनिए कि हर व्यक्ति आपके साथ बैठ सके, और आप इतने बड़े बनिए कि जब आप उठें तो कोई बैठा न रहे।

चुनौतियाँ चाय में जो मलाई आ जाती है उसकी तरह होती हैं, मलाई साइड में करो और पी जाओ।

बिना लक्ष्य के इंसान जीवन में बहुत आगे नहीं जा सकता है, इसलिए अपना लक्ष्य ज़रूर निर्धारित करिए।

वो हाथ सदा पवित्र होते हैं जो प्रार्थना से ज्यादा सेवा के लिए उठते हैं।

काम अगर करना है तो करना है, यहाँ नहीं तो वहां , वहीं नहीं तो कहीं और, लेकिन काम करना है।

अगर लाइफ में आपको कुछ बड़ा करना है, भीड़ से अलग बनना है तो आपको अपना कम्फर्ट जोन, अपना सेफ जोन छोड़ना ही पड़ेगा।

मनुष्य जीवन सिर्फ दो टाइम खाने के लिए नहीं मिला है, जीवन में कुछ बड़ा करना चाहिए।

बड़ा ज़रूर बनो लेकिन उनके सामने नहीं जिन्होंने तुम्हे बड़ा बनाया।

थकान कभी भी काम के कारण नहीं होती बल्कि चिंता, निराशा, भय, और असंतोष के कारण होती है।