Muhammad Ali Quotes, Status, and Thoughts in Hindi

जो आप सोच रहे हैं वो आप बन रहे हैं।

दिन मत गिनो, दिन को अर्थपूर्ण बनाओ।

बिना डर के हम बहादुर नहीं हो सकते।

जो मुझे चलते रहने देता है वो है मेरा लक्ष्य।

मेरी सबसे कठिन लड़ाई मेरी पहली बीवी से थी।

तितली की तरह उड़ो, मधुमक्खी की तरह काटो।

औरों की सेवा पृथ्वी पर आपके कमरे का किराया है।

ये बड़बोलापन नहीं है अगर आप उसे सचमुच कर सकें।

अल्लाह सबसे महान है। मैं तो बस सबसे महान बॉक्सर हूँ।

जिस व्यक्ति के पास कल्पना नहीं है, उसके पास पंख नहीं हैं।

मैं सबसे महान हूँ, मैंने ये तब कहा जब मुझे पता भी नहीं था कि मैं हूँ।

जब प्रेम, करुणा और दिल के एहसासों की बात होती है, तो मैं समृद्ध हूँ।

मैं इस्लाम धर्म में यकीन रखता हूँ। मैं अल्लाह और शांति में यकीन रखता हूँ।

वह जो जोखिम उठाने का साहस नहीं रखता अपने जीवन में कुछ हासिल नहीं कर सकता।

उम्र वो है जो आप उसके बारे में सोचते हैं। आप उतने ही बूढ़े हैं जितना बूढा आप खुद को सोचते हैं।

जीवन की सबसे बड़ी जीत उन चीजों से ऊपर उठ जाना है जिसे हम कभी बहुत ज्यादा महत्त्व देते थे।

हमारा एक ही जीवन है, जल्द ही ये ख़त्म हो जाएगा। जो हम भगवान के लिए करते हैं बस वही बचेगा।

ये बस एक काम है। घास उगती है, चिड़िया उड़ती हैं, लहरें रेत को थपेड़े मारती हैं। मैं लोगों को पीटता हूँ।

अब मैं स्वर्ण पदक जीत चुका था। लेकिन इसका कोई मतलब नहीं था क्योंकि मेरी त्वचा का रंग सही नहीं था।

मैं इतना तेज हूँ कि कल रात मैंने होटल रूम में लाइट ऑफ की और रूम में अँधेरा होने से पहले अपने बेड पे था।

वो सामने खड़े पहाड़ नहीं हैं जो आपको थका देते हैं, बल्कि वो आपके जूतों में पड़े कंकड़ हैं जो आपको थका देते हैं।

घर पर मैं एक अच्छा व्यक्ति हूँ। पर मैं नहीं चाहता कि दुनिया ये जाने। मैंने देखा है कि विनम्र लोग अधिक आगे नहीं जाते।