Maharishi Valmiki Quotes, Status, and Thoughts in Hindi

मनुष्य जो कुछ भी करता है, अच्छा या बुरा एक दिन उसके पास वापस आता है. और वह हर चीज के लिए भुगतान करता है.

किसी भी चीज की अति करने से दुख प्राप्त होता है.

समय से शक्तिशाली कोई देवता नहीं है.

जो व्यक्ति वीर और बलवान होते है, वे जलहीन बादलों के समान खाली गर्जना नहीं करते है।

जो व्यक्ति अपने पक्ष को छोड़कर दुसरो के पक्ष में मिल जाता है फिर उस पक्ष के नष्ट होने पर वह खुद ही नष्ट हो जाता है।

स्त्री या पुरुष के लिए क्षमा ही अलंकार है।

प्रण को तोड़ने से पुण्य नष्ट हो जाते हैं।

सेवा से शत्रु भी मित्र हो जाता है।

माता पिता की सेवा करना सदैव कल्याणकारी होता है।

जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान है।

जीवन में सदैव सुख ही मिले यह बहुत दुर्लभ है।

बिना अच्छे चरित्र के आप महान नहीं बन सकते।

संघर्ष से आप महान बन सकते है। आगे बढ़ना है तो संघर्ष जरूरी है।

माता पिता की सेवा और उनकी आज्ञा पालन जैसा धर्म कोई नही है।

किसी व्यक्ति से ज्यादा मोह रखना भी दुःख का कारण बन सकता है।

जैसा राजा का आचरण होता है ठीक वैसा ही प्रजा भी आचरण करती है।

सहयोग करने वाले और सबसे मिलकर रहने वाले की सदैव जीत होती है।

अगर आप किसी के सेवा के लिए अपना बल लगाते है तो वह बल अमर है।

जो लोग गलत रास्ते पर चलते है, उन्हें कभी भी सच्चा ज्ञान नही प्राप्त होता है।

किसी के लिए घृणा का भाव अपने मन में रखने से आप खुद मैले हो जाते हो।

राजा को आदर्श व सच्चरित होना चाहिए। क्योंकि वह प्रजापालक कहलाता है।

क्रोध ही व्यक्ति के समस्त सद्गुणों का नाश करता है। इसलिए क्रोध का त्याग करो।

अगर आपके अंदर उत्साह होगा तो आप असम्भव काम को भी संभव बना सकते हैं।