Good Morning Status with Images for GF - Subah Ki Shayari GF Ke Liye
सुबह की पहली रौशनी जब खिड़की से झाँकती है, तो दिल सबसे पहले उसी को याद करता है,
जिससे मोहब्बत हर दिन और गहरी होती जा रही है — मेरी गर्लफ्रेंड।
Good Morning कहना तब और भी खास हो जाता है, जब उसमें थोड़े से अल्फ़ाज़ हों, थोड़ी सी शायरी हो, और एक इमेज हो जो उसके चेहरे पर मुस्कान ला दे।
"Good Morning Status with Images for GF" उसी प्यार की शुरुआत है — जो दिनभर साथ रहे, भले ही फिजिकल दूरी हो।
हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसे स्पेशल फील कराए, और सुबह का पहला मैसेज वही जादू करता है।
जब आप अपनी गर्लफ्रेंड को एक दिल छू लेने वाली शायरी या एक प्यारी सी इमेज के साथ “गुड मॉर्निंग” कहते हैं,
तो ये सिर्फ टेक्स्ट नहीं होता — ये बन जाता है एक एहसास, जो दिनभर उसके दिल में रहता है।
इस ब्लॉग में हम लाए हैं सबसे खूबसूरत, रोमांटिक और Subah Ki Shayari for GF,
जो आप इमेज के साथ शेयर कर सकते हैं व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या स्टोरीज़ में —
क्योंकि जब सुबह उसकी मुस्कान से शुरू हो, तो दिन खुद-ब-खुद अच्छा बन जाता है।
प्यार जताने के लिए बस कुछ सच्चे अल्फ़ाज़ और एक दिल से निकली दुआ काफी होती है।

Friend से कब आप, Girlfriend बन गयी ये तो पता ही नहीं चला, अब लगता हैं ज़िन्दगी भर के लिए हमसफ़र भी बनोगे गर्लफ्रेंड से मेरी वाइफ बनोगे!

सुबह हर रोज आपको सुबह की ठंडी हवा जगाए और अगर जागने पर हमारी याद आये तो बिना हिचकिचाए हमे फ़ोन मिलाये!

तुझे देखने के लिए सूरज भी निकल आया है, कोयल लगी है गाने लगता है इसे भी तेरा चेहरा भाया है, पर पहला नंबर मेरा है इसलिए गुड मॉर्निंग कहकर मैंने तुझको जगाया है!

पूछ लो इन् हवाओ से कितने बार हमने नाम पुकारा हैं तुम्हारा रात में तारो से और सुबह में सूरज से हर बार हाल पूछा हैं तुम्हारा!

तेरे वफ़ा के रंग में डूबी हर शाम तेरे लिए ये नगर, ये डगर, मेरा दिल तेरे लिए तू खुसबू देती रहे चांदनी रातों की तरह इस नई सुबह का पैगाम है तेरे लिए।

हवाओ के साथ एक पैगाम भेजा हैं चिडियों की चेहचाहट के साथ एक अरमान भेजा हैं समय मिले तो जरुर पढ़ लेना हमने दिल से आपको सलाम भेजा हैं!

चाँद तारो के दुनिया से अब लौट आओ, हो गई सुबह अब जाग जाओ, चाँद और सितारों अब कहो अलविदा, और इस नई सुबह में ढल जाओ।

रात बीती अब खिलती सुबह आयी, इस दिल की धड़कन को भी आपकी याद आयी, हमारी सांसों ने महसूस किया उस हवा को, जो आपसे होकर हमारे पास आयी!

मेरी ज़िन्दगी का सबसे किमती उपहार हो तुम मेरी सासों का करार हो तुम पहला और आखिरी प्यार हो तुम

ताज़ी हवाओं में फूलों की सुगंध हो, सूरज की किरणों में पंछियों की चहक हो, जब भी खोलो तुम अपनी आंखों की पलकें उन पलकों में गुड मॉर्निंग कहने वाली सुबह हो।

सुबह होने पर हम सबसे पहले सूरज नहीं आपका चेहरा देखना पसंद करते है क्योकि आपकी खूबसूरती किसी जादू से कम नहीं! Good Morning

बनके तुम सुबह हर दिन आते हो, बनके के तुम सूरज की रोशनी हर दिन लाते हो, छू लो दिल को मेरे बनकर एहसास, तुम खुशी बनकर मेरी हर दिन आते हो!

सूरज की चमकती किरने तो देखो मेरी दिल में छुपी अपनी तस्वीर तो देखो बड़े प्यार से हमे सुप्रभात भेजा हैं एक बार उठकर तो देखो

बाहों में आकर मुझसे लिपट जाना, नज़रों से नज़रें मिलाकर मेरे दिल में उतर जाना, फिर धीरे से मेरे लबों को अपने लबों से लड़ाना बस ख्वाहिश है मेरी इतनी सी कि हर सुबह मेरी हो जाना।

एक बार खिड़की से बाहर तो देखो फिर एक रात के बाद सुबह आई चमकती किरणों से दुनिया जगमगाई भले की कल कैसा भी बिता हो पर नयी सुबह आशाओं से भरी उम्मीद लाई!

हाथ जोड़कर आपको नमस्कार करते हैं, प्यार की खातिर दिल आपके नाम करते हैं, अपना लिया तो मुस्कुरा देना, रब से आपको ही मांगने की दुआ करते हैैं!

हर सुबह ज़िन्दगी में, एक नयी बात होती हैं अगर आपसे बात हो तो, जबरदस्त शुरुआत होती हैं एक बार बस मुस्कुराकर, गुड मोर्निंग बोल दो फिर अपने दिन की अलग ही बात होती हैं!

सूरज के बिना रोशनी वाली सवेरा नहीं होती, चांद के बिना सितारों वाली रात नहीं होती, बादल के बिना भीगने वाली बरसात नहीं होती, और आपको गुड मॉर्निंग कहे बिना मेरे दिन की शरूआत नहीं होती।

सुबह हो या शाम बस तेरे साथ बिताये पल याद आते हैं मुझे कभी किसी मोड़ पर छोड़ न देना मुझे बड़ी मुस्किल से कोई अपना मिला हैं हमे!

फूलों की कलियां बरसात में भीग रही है, मौसम सुहाना है ताज़गी जगा रही है, सोने का समय अब खतम हुआ एक नई सुबह आपको पुकार रही है!

हैं यही हकीकत लो हम फिर कहते हैं नहीं करनी मोहब्बत तो साफ़ साफ़ बता दीजिये नज़रे चुराने को तो हम इशारा कहते हैं

आप मेरी हो जाओ, ऐसी जिद मैं नहीं करूँगा, पर मैं तुम्हारा हो चुका हूँ, ये हक है ज़रूर कहूँगा।

यु मुझे देख कर नज़रे छुपाया न करो बार बार मेरे करीब आया न करो मन मचल जाता हैं तेरी खुशबु से जब मैं दोस्तों के साथ हु मेरे पास आया न करो!