Aarzoo Bhari Shayari for Love – इश्क़ की खामोश तड़प
कभी मोहब्बत मिलकर अधूरी रह जाती है, तो कभी बिछड़कर भी ज़िंदगी भर साथ चलती है।
इन्हीं अधूरी मुलाक़ातों, अनकहे जज़्बातों और चुपचाप दिल में पलती उम्मीदों का नाम है – "आरज़ू"।
Aarzoo Bhari Shayari for Love उन खामोश तड़पों की सच्ची आवाज़ है, जिन्हें लफ़्ज़ मिलते हैं तो वो मोहब्बत की सबसे खूबसूरत लेकिन सबसे दर्दनाक तस्वीर बन जाते हैं।
इश्क़ में हर कोई हर बात कह नहीं पाता,
कई बार दिल बस चाहता है कि वो सामने हो, पास हो… मगर हो नहीं पाता।
जब चाहत हो मगर इज़हार ना हो सके, जब हर ख्वाहिश में सिर्फ उसका नाम हो —
तब शायरी ही वो दरवाज़ा होती है जहाँ दिल अपनी आरज़ूओं की दस्तक देता है।
इस ब्लॉग में हम लाए हैं सबसे गहरी, सच्चे प्यार से भरी और दिल से निकली Aarzoo Bhari Shayari,
जो आपके जज़्बातों को अल्फ़ाज़ देगी, और उस इंसान तक पहुँचाएगी जिसे आप सिर्फ दिल में रखते हैं।
क्योंकि इश्क़ की सबसे खालिस शक्ल वही होती है, जिसमें तड़प होती है… पर शिकायत नहीं।

ख्वाइश बस इतनी सी है कि, तुम मेरे लफ़्ज़ों को समझो, आरज़ू ये नही की लोग, वाह वाह करें..

आरज़ू' जाम लो झिजक कैसी पी लो और दहशत-ए-गुनाह गई

भरे हुए जाम पर सुराही का सर झुका तो बुरा लगेगा जिसे तेरी आरज़ू नहीं तू उसे मिला तो बुरा लगेगा

कुछ आग आरज़ू की, उम्मीद का धुआँ कुछ, हाँ राख ही तो ठहरा, अंजाम जिंदगी का..

दस्तक सुनी तो जाग उठा दर्दे आरज़ू, अपनी तरफ क्यों आती नहीं प्यार की हवा…

कटती है आरज़ू के सहारे ज़िन्दगी, कैसे कहूँ किसी की तमन्ना नहीं..

तुझसे मिले न थे तो कोई आरजू न थी, देखा तुम्हें तो तेरे तलबगार हो गये…

आरज़ू तुमसे आरज़ू है मेरी तुम मेरी आरज़ू बनोगी क्या

वो हादसे भी दहर में हम पर गुज़र गए, जीने की आरज़ू में कई बार मर गए!

ख़ामोश सा शहर और गुफ़्तगू की आरज़ू, हम किससे करें बात, कोई बोलता ही नही!

यही है आरज़ू बस आप से दिलबर जरा दिल तोड़िए आहिस्ता आहिस्ता!

इसलिए आरज़ू छुपाई है, मुँह से निकली हुई पराई है. क़मर जलालवी.

मुझ को ये आरज़ू वो उठाएँ नक़ाब ख़ुद उन को ये इंतिज़ार तक़ाज़ा करे कोई

कोई गिला कोई शिकवा जरा रहे तुमसे, ये आरजू है कि इक सिलसिला रहे तुमसे..

ज़िंदगी मेरी है तो एक ही काम की है आरज़ू तेरी है बस एक ही नाम की है।

हम क्या करें अगर न तिरी आरज़ू करें, दुनिया में और भी कोई तेरे सिवा है क्या. हसरत मोहानी.

सियासतदार थे वो यार फ़ितरत थी मुकर जाना कि पागल थे लगा बैठे वफ़ा की आरज़ू उनसे!

आरज़ू, हसरत, तमन्ना और ख़ुशी कुछ भी नही, ज़िन्दगी में तू नही तो ज़िन्दगी कुछ भी नही..

मेरे क्यों कदम फिर तेरी ओर जाए तुझे जब मेरी आरजू ही नहीं है!

उम्र-ए-दराज़ मांग के लाये थे चार दिन, दो आरज़ू में कट गए दो इंतजार में,.

मैं जिसकी गोद में सर रख के सोई वही सपनों में मेरे आ रहा है!

कैसी ख़्वाहिश, कौन-सी आरज़ू वक़्त ने जो थमा दिया, वही लेकर चल दिए!

कर लिया तबाह मैंने ख़ुद को मेरी जान देख तेरे दिल की थी ये आरज़ू सो पूरी कर चले!