Duniya Shayari in Hindi – जब ज़माना समझ ना सके दिल की बात
ज़िंदगी में सबसे बड़ा दर्द तब होता है जब आपका दिल कुछ कहता है, मगर दुनिया सिर्फ अपनी सोच से आपको परखती है। न जज़्बातों की कद्र होती है, न सच्चाई की अहमियत। हर कोई बस इतना ही समझता है जितना वो देखता है – और दिल के अंदर की गहराइयों तक किसी की नज़र नहीं जाती। Duniya Shayari उसी चुप्पी की ज़ुबान है, जब ज़माना आपकी सच्ची भावनाओं को सिर्फ एक कमजोरी समझ लेता है।
कभी आपने भी महसूस किया होगा कि इस दुनिया में जज़्बातों की कोई कीमत नहीं, और सबसे अपने भी वक्त के साथ बदल जाते हैं। यही वो पल होते हैं जब दिल टूटता है, मगर मुस्कुराना पड़ता है… क्योंकि ज़माना आँसू नहीं, मजबूरियाँ गिनता है। इस ब्लॉग में हम लाए हैं कुछ ऐसी Duniya Shayari in Hindi, जो दिल की वो बातें कहती हैं जिन्हें आप दुनिया से नहीं कह पाते।
कभी बेबाक, कभी दर्दभरी – ये शायरी उस दिल की आवाज़ है, जो दुनिया की भीड़ में कहीं खो गया है।

इस दुनिया में अजीब सा मेला है हर कोई महसूस करता अकेला है !

सूरत देखकर लोग अंदाजा लगाते है इसलिए दुनिया को सीरत का पता नहीं चलता है !

दुनिया में मुझे तूने गर अपना बनाया है महशर में भी कह देना यह है मेरा दीवाना।

मतलबी दुनिया से मेरा एक सवाल है कोई बता दे वफ़ा करने वालों का क्या हाल है !

समाज के सांचे मे ढ़ल नहीं पा रहा हूँ, दुनिया भाग रही है, मै चल नहीं पा रहा हूँ।

तेरे संग जीने की कहानी, मुझे दुनिया को है बतानी, तुझे पाकर इस जहां में हमनें अपनी खुश हो गई जिंदगानी।

आखिर क्यों पीछा करती है दुनिया, कही हम गलती से उनका कुछ ले तो नहीं आये।

मतलबी दुनिया में मतलब एक अफ़साने है जरूरत पड़े तो लोगो के पास सिर्फ बहाने है !

दिल जिस से जिंदा है वो तमन्ना तुम ही हो, हम जिस में बस रहे हैं वो दुनिया तुम ही हो।

ये दुनिया जज्बातों को तराजू पर तोलती है जेब में पैसा हो तो बाते बड़ी मीठी-मीठी बोलती है !

दुनिया में जितनी भीड़ बढ़ रही है, इंसान उतना ही अकेला होता जा रहा है।

कीमत पानी की नहीं प्यास की होती हैं कीमत मौत की नहीं सांस की होती हैं प्यार तो बहुत करते हैं दुनिया में कीमत प्यार की नहीं विश्वास की होती हैं !

तेरे हुनर को बस तू खुद ‘तराश ले, दुनिया तो तेरे वजूद को खुद ही तलाश लेगी।

तुम्हारी हर अदा पर नजर रखते हैं, मोहब्बत की दुनिया का हम भी खबर रखते हैं.

होता होगा महबूबा के बाहों में औरों की दुनिया, मेरी दुनिया तो मेरे मां के आंचल तले बसी है।

जहर देकर वो दुनिया की नजरों में नहीं आया, मगर किस वक्त दवा लेनी है ये नहीं बताया।

एक हमें आवारा कहना कोई बड़ा इल्ज़ाम नही दुनिया वाले दिल वालों को और बहुत कुछ कहते हैं !

पूरा आसमान मेरा हो ये कभी ख़्वाहिश नहीं थी मेरी, मेरी तो सारी दुनिया उस एक तारे में सिमटी थी।

दुनिया की बातों का हम ऐतबार नहीं करते हैं, जमीर का सौदा करके हम प्यार नहीं करते हैं.

ये दुनिया बड़ी मदारी हैं, रोज नये करतब सिखाती हैं.

जहर देकर वो दुनिया की नजरों में नहीं आया मगर किस वक्त दवा लेनी है ये नहीं बताया !

इसमें में भी रब बसता है उसमे भी खुदा का साया है दुनिया उसकी महफ़िल है फिर कौन यहाँ पराया है।

दुनिया छोड़ी जा सकती है उसकी ख़ातिर, इश्क़ में ये नुक़सान उठाया जा सकता है।

एक पल की पलक पर है ठहरी हुई ये दुनिया एक पल के झपकने तक हर खेल सुहाना है

दुनिया की निगाहों में बुरा क्या है भला क्या है ये बोझ अगर दिल से उतर जाए तो अच्छा क्या है !

ये बदतमीज अगर तुझ से डर रहे हैं तो फिर तुझे बिगाड़ के मैंने बुरा नहीं किया है

जो है उसमें खुश रहो मैं हमेशा यहीं सोचूंगा, मरने के बाद दूसरी दुनिया में मैं जन्नत को नहीं खोजूंगा।

दुनिया का उसूल हैं जब तक काम है तब तक नाम हैं वरना दूर से ही सलाम हैं !

खुशनसीब होते हैं बादल, जो दूर रहकर भी जमीन पर बरसते हैं, और एक बदनसीब हम हैं जो एक ही दुनिया में रहकर भी मिलने को तरसते हैं.

सिर्फ़ ख़्वाबों से गुजारा नहीं होता है इस दुनिया में कोई किसी का सहारा नहीं होता है !

कमबख्त बड़ी अजीब दुनिया है जनाब दिल तोड़कर यह सवाल करती है सीने में दिल नहीं है क्या।

फिर इस दुनिया से उम्मीद-ए-वफा हैं, तुझे ऐ जिन्दगी क्या हो गया हैं.

नजात दी ग़म-ए-दुनिया से दर्द-ए-दिल ने मुझे ये एक राह मिली ग़म से छूट जाने की !