Akelepan Ka Dard – Shayari, Status और तन्हा Images
कभी-कभी भीड़ में रहकर भी इंसान खुद को बिल्कुल अकेला महसूस करता है। वो लम्हे जब आस-पास सब होते हैं, मगर दिल किसी के साथ नहीं होता। Akelepan ka dard सिर्फ खामोशियों में नहीं, बल्कि हर उस मुस्कुराहट के पीछे छुपा होता है जिसे हम दूसरों के लिए ओढ़ लेते हैं। ये दर्द तब और गहरा हो जाता है जब कोई समझने वाला न हो… और जो थे, वो अब साथ नहीं हैं।
इस ब्लॉग में हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहद भावुक Akelepan Shayari, साइलेंट चीख़ की तरह बोले जाने वाले Status, और दिल को छू लेने वाली तन्हा Images, जो उस अकेलेपन को बयां करती हैं जो हर रात को और भी लंबा बना देती है। ये शायरी उन सभी के लिए है जिन्होंने अकेले रहना नहीं चुना, लेकिन हालात ने उन्हें तन्हा कर दिया।
क्योंकि अकेलापन कभी-कभी सबसे बड़ी सज़ा बन जाता है — बिना जुर्म के।

अजीब है मेरा अकेलापन ना खुश हूँ ना उदास हूँ बस खाली हूँ और खामोश हूँ !

कोसते रहते हैं अपनी जिंदगी को उम्रभर भीड़ में हंसते हैं मगर तन्हाई में रोया करते हैं !!

अब तो याद भी उसकी आती नही कितनी तनहा हो गई तन्हाईयाँ !

अकेला हूँ और तन्हा भी पर गलत नही हूँ मैं बस तुम पर अपना एकाधिकार समझ बैठा हूँ मैं!

दोस्तों हर किसी की एक कहानी होती है किसी की पूरी तो किसी की अधूरी होती है !

वो दूर का सितारा दूर हो कर भी अब अपना सा लगता है क्यूंकि जनाब मेरे इस अकेलेपन को वो अकेलापन मेहसूस ही नहीं होने देता है

शाम-ए तन्हाई में इजाफा बेचैनी एक तेरा ख्याल न जाना एक दूसरा तेरा जवाब न आना !

अकेलापन एक सज़ा सी है लेकिन इसमें जीने में भी अपना अलग ही मज़ा है

कभी सोचा नहीं था वो भी मुझे तनहा कर जाएगी जो परेशान देख कर अक्सर कहती थी मैं हूँ ना !!

मेरा हाल देखकर मोहब्बत भी शर्मिंदा हैं की ये शख्स सब कुछ हार गया फिर भी जिन्दा हैं !!

सुन क्यूं तू मुझे हर मोड़ पर मिल जाती है थोड़ी दूर साथ चल कर फिर तू अकेला छोड़ जाती है

इस तरह हम सुकून को महफूज़ कर लेते हैं जब भी तन्हा होते हैं तुम्हें महसूस कर लेते हैं !

अब मुझे रास आ गया है अकेलापन अब आप अपने वक्त का अचार डालिए !

कभी-कभी बहुत सी बातें करनी होती है मगर कोई सुनने वाला नहीं होता !

ये अकेलापन सभी को काटता है पर न कोई इसको बाँटता है अगर जो कोई चाहे इसको बाँटना बुरा भला कह कर सब कोई डाँटता है

अपने साए से चौंक जाते हैं उम्र गुज़री है इस क़दर तन्हा !

भीड़ में ये अकेलापन मुझसे मिलने जब आया क्या है ये अकेलापन मुझे समझ में तब आया

हालात सिखाते है बाते सूनना और सहना वरना हर शक्स फितरत से बादशाह ही होता है !

जनाब जिसको हम जितनी ज्यादा अहमियत देते है ना एक समय ऐसा भी आता है जब वही इंसान आपको अकेला छोड़ कर चला जाता है

किसी के दर्द में वो भी अपने ग़मों की झलक पाता है बूढ़ा लाचार इंसान अक्सर अकेला ही रह जाता है

रिश्तों के बाजार में आजकल वो लोग हमेशा अकेले पाए जाते हैं जो दिल और जुबान के सच्चे होते हैं !

भरोसा रखना मेरी वफाओं पर दिल में बसा कर हम किसी को भूलते नहीं

कैसे मान लिया तुम अकेले हो दूर हूँ तुमसे यह मजबूरी है मेरी पुकारो अगर शिद्दत से मुझको चला आऊँगा मैं राह में तेरी

जो इंसान हमेशा सच का साथ देता है वह हमेशा अकेला ही होता है !!

कौन कहता है जनाब ये अकेलापन खलता है जब जिंदगी की समझ हो जाए तो खुद का साथ भी भाता है

किसी ने पूछा अगर कोई अपना छोड़कर चला जाए तो क्या करोगे अपना कभी छोड़कर नहीं जाता और जो जाए वह अपना नहीं होता !

वो अकेला चाँद है आसमा मे जो तेरी तरह हजारो मे मगर वो चाँद अकेला है मेरी तरह उन सितारो मे

इतने घने बादल के पीछे कितना तन्हा होगा चाँद !!

अब नींद से कहो हम से सुलह कर ले फ़राज़ वो दौर चला गया जिसके लिए हम जागा करते थे !

कैसे बताऊं क्यूँ तेरी ये यादें यु चली आती हैं कैसे बताऊं क्यूँ मुझे ये आके इतना रूला जाती हैं

जनाब इतने मतलबी भी मत बन जाओ कि तुम्हें अब दूसरों का अकेलापन भी नजर ना आ पाए और इतना अच्छा भी मत बन जाओ कि तुम्हें दूसरों की बुराई भी नजर ना आ पाए

जब भी तन्हाई में उनके बगैर जीने की बात आयी उनसे हुई हर एक मुलाकात मेरी यादों में दौड आई !