Khafa Shayari, Status, and Images in Hindi

ख़ुदाई को भी हम न ख़ुश रख सके ख़ुदा भी ख़फ़ा का ख़फ़ा रह गया

सुना वो आजकल मुझसे ख़फा है, तो क्या कह दूँ उसे मैं वो बेवफा है.

इस क़दर सादगी सूरत पे बसी है उसकी उसका आईना भी उससे ही ख़फ़ा लगता है

उनसे खफा होकर भी देखेंगे एक दिन, कि उनके मनाने का अंदाज़ कैसा है।

अजीब शख्स है भेद ही ना खुलते उसके, जब भी देखूं तो दुनिया से खफा ही देखूं।

हमारे दिल न देने पर ख़फ़ा हो लुटाते हो तुम्हीं ख़ैरात कितनी.

ज़रा सी बात क्या मैं पूछ बैठा ख़ुदा जाने वो क्यों मुझसे ख़फ़ा है

कुछ इस तरह खूबसूरत रिश्ते टूट जाया करते हैं, दिल भर जाता है तो लोग रूठ जाया करते हैं।

या वो थे ख़फ़ा हम से या हम हैं ख़फ़ा उन से कल उन का ज़माना था आज अपना ज़माना है.

न कोई गिला है, न तुम से ख़फ़ा है ग़मे-दिल की अब के न कोई दवा है

थोड़ी ही सही मगर बाते तो किया करो, चुपचाप रहते हो तो खफा से लगती हो।

इतना तो बता जाओ ख़फ़ा होने से पहले. वो क्या करें जो तुम से ख़फ़ा हो नहीं सकते.

आपकी सरकार है जी आप ही फ़रमाइए हम अगर बोले तो फ़िर हमसे खफ़ा हो जाओगे

तोड़कर अहदे-करम न आशना हो जाइये, बंदापरवर जाइये अच्छा खफा हो जाइये.

लोग कहते हैं कि तू अब भी ख़फ़ा है मुझसे, तेरी आँखों ने तो कुछ और कहा है मुझसे.

ख़फ़ा हैं एक-दूजे से मगर वो जब भी मिलते हैं ये सब कुछ भूल जाते हैं शिकायत कर नहीं पाते

तुम हसते हो मुझे हँसाने के लिए, तुम रोते हो मुझे रुलाने के लिए, तुम एक बार खफा होकर तो देखो, मर जायेंगे तुम्हें मानाने के लिए।

वो खामखाँ ही मुझसे ख़फा ख़फा है, छोड़ो मेरा इश्क़ तो एक तरफा है.

कि ख़ूद से भी ख़फ़ा हो जाऊँगा मैं अगर तुझसे जुदा हो जाऊँगा मैं

मुझे न सताओ इतना कि मैं खफा हो जाऊं तुमसे, मुझे अच्छा नहीं लगता अपनी सासों से जुदा होना।

जो खफा होगा , वही बेपनाह इश्क़ करेगा मुझसे, और जो बेपनाह इश्क़ करेगा, ओ खफा नहीं होगा.

ठीक हैं ख़फ़ा होना जुदा होना ठीक नहीं है इश्क़ होना ठीक हैं ख़ुदा होना ठीक नहीं है