Life Shayari, Status, and Images in Hindi

तू कहानी ही के पर्दे में भली लगती है ज़िंदगी तेरी हक़ीक़त नहीं देखी जाती

ज़िंदगी तू ने मुझे क़ब्र से कम दी है ज़मीं पाँव फैलाऊँ तो दीवार में सर लगता है

दुनिया का सहारा कभी टिका नहीं करता और भगवान का सहारा कभी बिखरा नहीं करता

कोई कुछ ना पाकर भी खुश है , और कोई सब कुछ खोकर भी नाखुश है।

कुछ दिन से ज़िंदगी मुझे पहचानती नहीं यूँ देखती है जैसे मुझे जानती नहीं

गलतियां तू भी करता है, गलतियां मैं भी करता हूँ दोनों ही हम इंसान है खुदा तू भी नहीं खुदा मैं भी नहीं

ज़िंदगी इक हादसा है और कैसा हादसा मौत से भी ख़त्म जिस का सिलसिला होता नहीं

दुनिया में आकर दुनिया का हो जाना आसान है, मगर दुनिया के बने रहते हुए भगवान को याद करना मुश्किल काम है।

बस ज़िन्दगी की शर्तों पे जीते रहो, ज़िन्दगी क्या मौत भी मुस्कुराकर गले लगाएगी

शायद मुझे किसी से मोहब्बत नहीं हुई लेकिन यक़ीन सब को दिलाता रहा हूँ मैं

शाख़ों से टूट जाएँ वो पत्ते नहीं हैं हम आँधी से कोई कह दे कि औक़ात में रहे

ये अलग बात है कि ख़ामोश खड़े रहते हैं फिर भी जो लोग बड़े हैं, वो बड़े रहते हैं

अगर वक़्त को बर्बाद करोगे, तो ये भी बदला लेने में कसर नहीं छोड़ेगा

कोई भो काम अगर भगवान को ध्यान में रखके किया जाता है, तो उसका पाप या पुण्य नहीं लगता।

उसे किसी से मोहब्बत थी और वो मैं नहीं था ये बात मुझसे ज्यादा उसे रुलाती थी

जब ज़िन्दगी आपके हिसाब से बदलके ना दे, बेहतर है तब खुद को ज़िन्दगी के हिसाब से बदल लेना

बेवजह मदद किया करो, बेतहाशा भगवान खुश होंगे

वो अफ़्साना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन उसे इक ख़ूब-सूरत मोड़ दे कर छोड़ना अच्छा

ज़रूरी नहीं फूल ही महका करते है, वो कांटे भी खुशबू फैला देते है जो फूलो संग रहा करते है।

तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है

ज़ज़्बातों की नदी इतनी लंबी होती है कि इंसान मौत के करीब तक आ जाता है फिर भी ये खत्म नहीं होती

बिन मांगे ही मिल जाती हैं ताबीरें किसी को फ़राज़ कोई खाली हाथ रह जाता है हज़ारों दुआओं के बाद

सिर्फ सांसो के चलने से क्या होता है, ज़िन्दगी भी तो चलनी चाहिए