Best Sad Status Shayari Collection in Hindi – आँखों में छुपा दर्द
कभी-कभी हम मुस्कुराते हैं… सिर्फ ये दिखाने के लिए कि हम ठीक हैं, जबकि दिल अंदर से पूरी तरह टूट चुका होता है।
आँखों में जो आंसू नहीं बन पाए, वही दर्द बनकर स्टेटस और शायरी में उतर आते हैं।
क्योंकि हर किसी के पास वो एक अधूरी कहानी होती है — जो किसी को कह नहीं सके, बस खुद में समेट ली।
इस दुनिया में हर दिल ने कभी न कभी किसी ग़म का स्वाद ज़रूर चखा है। किसी को खोने का दर्द, किसी से दूरी का ग़म, या किसी की खामोश बेवफाई — ये सब चुपचाप हमारे अंदर घर कर लेते हैं। और फिर यही जज़्बात अल्फ़ाज़ बनकर बाहर आते हैं — दर्द भरे स्टेटस और शायरी की शक्ल में।
इस ब्लॉग में हम लाए हैं चुनिंदा Best Sad Status और Shayari in Hindi, जो आपकी उन फीलिंग्स को बयां करेंगी, जो आप कह नहीं पाए।
हर लाइन एक सच्चे एहसास की दास्तां है… हर अल्फ़ाज़ एक टूटी हुई चाहत की सिसकी।
क्योंकि कुछ दर्द ऐसे होते हैं, जो सिर्फ आँखों में ही नहीं — दिल की तहों में भी छुपे होते हैं।

फिर नहीं बसते वह दिल जो एक बार टूट जाते हैं, कब्र को कितना भी सजा लो लोग जिंदा नहीं होते !

अब टूट गया दिल तो बवाल क्या करें, खुद ही किया था पसंद तो सवाल क्या करें !

हमारी ख़ामोशी ने हमे खामोश कर दिया, वरना दर्द इतना लिखते ज़माना रोता !

अजीब कश्मकश थी जान किसको दें, वो भी आ बैठे थे और मौत भी!

खाली खाली घर था एकदम भर गया, उदास रहता था जो लड़का वो कल रात मर गया !

गुल्लक की तरह था रिश्ता हमारा जब टूटा तब कीमत समझ में आई ।

हमे पता है तुम कहीं और के मुसाफिर हो हमारा शहर तो बस यूँ ही रस्ते में आया था!

दो गज से जरा ज़्यादा जगह देना कब्र में मुझे, किसी की याद में करवट बदले बीना मुझे नीद नही आती।

एक बार कह कर तो देखा होता कि तुम किसी और की हो, भगवान की कसम तेरी परछाई से भी दूर रहते।

इतना भी ना चाहो किसी को वो चला जाये और ज़िन्दगी बेरंग और गुमनाम हो जाए..

उसको बेवफा कहकर अपनी ही नजर में गिर जाते है हम, पर प्यार भी वो अपना था, और वो पसंद भी अपनी थी।

सच कहूँ आज पहली दफा लगा की दूरियाँ बड़ी ज़ालिम हैं।

बेताब हम भी थे दर्द जुदाई की कसम, रोती वो भी होगी नज़रें चुरा चुरा कर…

मैंने डॉक्टर से कहा मोहब्बत की दर्द का दवा दो, डॉक्टर ने हँस कर कहा थोड़ा-थोड़ा जहर पिया करो।

ना अपने पास हूं ना तेरे साथ हूं, बहुत दिनों से मैं यूं ही उदास हूं!

किसी से नाराजगी इतने वक्त तक ना रखो कि वह तुम्हारे बगैर ही जीना सीख जाए…

तुमसे दिल लगा कर देख लिया अब और क्या देखने को बाक़ी है!

कौनसा अंदाज़ है ये तेरी महोब्ब्त का, ज़रा हमको भी समझा दे, मरने से भी रोकते हो, और जीने भी नहीं देते !

आज जिस्म मे जान है तो देखते नही हैं लोग, जब रूह निकल जाएगी तो कफन हटाहटा कर देखेंगे लोग।

आँख बंद करके चलाना खंजर हम पे, कहीं हमने मुस्कुरा दिया, तो कत्ल़ तुम्हारा होगा।

थक सा गया है मेरी चाहतों का वजूद, अब कोई अच्छा भी लगे तो इजहार नहीं करता..

मायने खो देते हैं वो जवाब, जो वक्त पर नहीं मिलते !

मरने के नाम से जो रखते थे मुँह पे उँगलियाँ अफ़सोस वही लोग मेरे दिल के क़ातिल निकले।

बहुत सजा पाई है मैंने वफ़ा निभाने की अब ना रोने की ताकत है न जागने की हिम्मत।

उसके लिए क्यों रोता है यार, जो जाने ही न क्या होता है प्यार!

रूठना तेरा लाज़मी था हर बार मनाने की आदत जो हमने डाली थी।

तेरी आँखों से यूँ तो सागर भी पिए है मैंने, तुझे क्या खबर जुदाई के दिन कैसे जिए है मैंने।

जब से वो मशहूर हो गये हैं, हमसे कुछ दूर हो गये हैं…

कोई भी सफर कभी खत्म नही होता या तो रास्ता बदल जाता है या फिर वास्ता ख़त्म हो जाता है।

हद से बढ़ जाये तालुक तो गम मिलते हैं, हम इसी वास्ते अब हर शख्स से कम मिलते हँ..

कुछ अलग सा है अपनी मोहब्बत का हाल, तेरी चुपी और मेरा सवाल!

उन्हें नफरत हुयी सारे जहाँ से, अब नयी दुनिया लाये कहाँ से।

कभी कभी हम गलत नहीं होते, बस वो शब्द ही नहीं होते जो हमें सही साबित कर सके।

अगर तुम्हें यकीं नहीं, तो कहने को कुछ नहीं मेरे पास, अगर तुम्हें यकीं है, तो मुझे कुछ कहने की जरूरत नही !

कुछ लोग आए थे मेरा दुख बाँटने मैं जब खुश हुआ तो खफा होकर चल दिये।

तकलीफ ये नही की किस्मत ने मुझे धोखा दिया,अफसोस तो ये हे की मेरा यकीन तुम पर था किस्मत पर नही।

अजीब दस्तूर है, मोहब्बत का, रूठ कोई जाता है, टूट कोई जाता है।

वो खुश है इतनी कि अब जी नही करता कि उससे से पूछू कि हमारी याद आती है या नही!

कहीं बाजार में मिल जाये तो लेते आना वो चीज़ जिसे दिल का सुकून कहते हैं।

मोहब्बत के बाद मोहब्बत मुमकिन होती है, पर टूट कर चाहना सिर्फ एक बार होता है।

रिश्ते नाते सब मतलब के यार है, बस पैसा ही सबका सच्चा प्यार है!

रोया नहीं रुलाया गया हूँ मैं बना के पसंद फिर ठुकराया गया हूँ मैं !

बड़ी अजीब सी हैं शहरों की रौशनी, उजालो के बाद भी लोगों को पहचानना मुश्किल है!

तमाशा बन गयी है ज़िन्दगी कुछ कहे तो भी बुरे और कुछ न कहे तो भी बुरे।

वो हर बात मुझसे छुपाने लगे हैं, वो मेरे हिस्से का वक्त किसी और के साथ बिताने लगे हैं।

गलती से कहो या खुदा की मर्ज़ी से, बेशुमार ग़म मिला बिना किसी अर्ज़ी के !

इस जहान में कब किसी का दर्द अपनाते हैं लोग रुख हवा का देखकर अक्सर बदल जाते हैं लोग ।

लगता है आज जिंदगी कुछ खफा है, चलिए छोड़िए कौन सी पहली दफा है!

जिस सच को सही वक़्त पर बताया नहीं जाए, वह झूठ बन जाता है!

मैं बैठूंगा जरूर महफ़िल में मगर पियूँगा नहीं क्योंकि मेरा गम मिटा दे इतनी औकात शराब में नहीं!

डूबे हुओं को हमने बिठाया था अपनी कश्ती में यारो, और फिर कश्ती का बोझ कहकर, हमे ही उतारा गया।

मुस्कुराना तो सीखना पड़ता हैं, रोना तो लोग सीखा देते हैं!

नाराज़ होने का शौक भी पूरा कर लो तुम लगता है हम तुम्हें ज़िन्दा अच्छे नहीं लगते।

सब समेट कर बढ़ते रहना नदियों तुमसे सीख न पाया!

उसने कहा भूल जाओ मुझे, हमने कह दिया, कौन हो तुम ?

कुछ कमिया हमें भी थी कुछ कमियां गैरों में भी थी, फर्क बस इतना सा था की वो गिनाते गए और हम भूलते गए।

बहुत ही जुदा है, औरों से मेरा दर्द, ज़ख्म का पता ही नहीं, और तकलीफ की इन्तेहाँ है।

निकाल कर फेक दिया उसने हमें अपनी जिंदगी से भीगे कागज़ के जैसे, ये दोस्त न ही लिखने के काबिल छोड़ा और न जलने के काबिल।

अगर किसी को ढूँढना ही है तो अपनी परवाह करने वाले को ढूंढो, इस्तेमाल करने वाले तो खुद ही ढूँढ लेंगे।

कभी हम भी नरम पत्तों की शाख़ हुआ करते थे, मगर दोस्त छीले इतने गए कि खंज़र बन गए।

दिल तो मान चुका है कि तू अब वापस नहीं आएंगी पर ये नादान आंखें आज भी सारी रात आंसू बहाती हैं तेरे इंतजार में।

दर्द तो तब होता है जब हमें किसी से प्यार हो और उसके दिल में कोई और हो।

ये वो जमाना है दोस्तों लोगों से नाराज हो जाओं तो मनाने की बजाय साथ ही छोड़ जाते है।

खुद को बिखरने मत देना कभी किसी हाल में लोग गिरे हुए मकान की ईंटें तक ले जाते हैं।

तेरा नजरिया मेरे नजरिये से अलग था शायद तूने वक्त गुजाराना था और हमें सारी जिंदगी।

आती है जब याद तेरी तो तेरी यादों में खो जाते हैं आजकल तुझे सोचते-सोचते ही हम सो जाते हैं।

खुश तो वो रहते हैं जो जिस्मों से मोहब्बत करते हैं रूह से मोहब्बत करने वालों को तो अक्सर हमने तड़पते ही देखा है।

मेने एक माला की तरह तुम को अपने आप में पिरोया है, याद रखना टूटे अगर हम तो बिखर तुम भी जाओगे।

किसी ने क्या खूब कहा है बहुत ज्यादा परखने से बहुत अच्छे-अच्छे रिश्ते भी टूट जाते हैं।

बहुत थे मेरे भी अपने इस दुनिया में फिर इश्क हुआ और हम लावारिस हो गए।

किसे सुनाएँ अपने गम के चन्द पन्नों के किस्से, यहाँ तो हर शख्स भरी किताब लिए बैठा है।

दुआ हैं हर किसी को कोई ऐसा मिले जो उसे कभी रोने ना दे!

इरादा कत्ल का था तो मेरा सर कलम कर देते, क्यू इश्क मे डाल कर तुने हर साँस पर मौत लिख दी।

छोड़ दो किसी से वफा की आस ऐ दोस्त, जो रूला सकता हैं वो भुला भी सकता हैं।

शक तो था मोहब्बत में नुक़सान होगा, पर साला पूरा हमारा ही होगा ये मालूम न था!

जब लोगों के दिल भर जाते हैं तो दूर जाने के बहाने अपने आप मिल जाते हैं !

किसी को इतना IGNORE मत करो की वह तुम्हारे बिना जीना सिख जाए।

आज तक समझ ना पाया उसकी हसरत क्या थी जब दूर ही जाना था तो पास आने की जरूरत क्या थी।

कोई इंसान कभी नहीं दर्द देता, उस से हुई मोहब्बत और उससे की गई उम्मीदे दर्द देती है।

शुगर का डर, लोगों में इतना बढ़ गया है, मीठा खाना ही नही, मीठा बोलना भी बंद कर दिया है!

कुछ मिला और कुछ मिलते-मिलते छूट गया शायद सपना था जो आँख खोलते ही टूट गया।

देख कर उसको अक्सर हमें एहसास होता है कभी-कभी गम देने वाला भी कितना खास होता है।

इश्क और प्यार में फर्क होता है मेरे दोस्त लोग प्यार में धोखा दे देते हैं और इश्क में जान।

रिश्तो में दरार दूर रहने से नहीं समय ना देने से आती है।

मन में जो है उसे साफ साफ कह देना चाहिए क्योंकि सच से बोलने से फैसले होते हैं झूठ बोलने से नहीं।

तोहमते तो लगती है रोज नयी नयी हम पे हैं मगर जो सबसे हसीं इलजाम था वो तेरा नाम था।

हमारा मुस्कुराना दर्द को छुपाने का बहाना है हमारे जैसा होने की ख्वहिश भी मत करना।

एक बार पलट कर देख तो लेते तुम शायद तब बिछड़ने का गम तुम्हें हमसे ज्यादा होता!

कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिन्हें जोड़ते जोड़ते इंसान खुद टूट जाता है!

जब किसी से प्यार हद से ज्यादा हो जाए तो वो प्यार खुशी से ज्यादा गम देने लगता है।

मैं फिर से निकलूंगा तलाश ए जिंदगी में दुआ करना दोस्तों इस बार किसी से इश्क ना हो।

गलतफहमियां में बह गए वो रिश्ते वरना कुछ वादे अगले जन्म के भी थे।

माफी चाहता हूं तेरा गुनहगार हुए ए दिल, तुझे उसके हवाले किया जिसे तेरी कदर नहीं!

सीने में जो दब गए हैं वो जज्बात क्या कहे खुद ही समझ लो हर बात क्या कहे।

मिली है बिना मांगे किसी और को वह हमें तो इबादत के बाद भी इंतजार मिला है।

सच सुनने से न जाने क्यों कतराते है लोग, तारीफ चाहे झूठी हो, सुनकर खूब मुस्कुराते है लोग..

जिन्दगी और शतरंज की बाजी में, फर्क सिर्फ इतना है की जिन्दगी में आपको सफ़ेद और काले मोहरों का कभी पता ही नहीं चलता..

तकलीफ खुद ही कम हो गई, जब से अपनों से उम्मीद कम हो गई ..

लोगों को यह दिख जाता है कि हम बदल गए हैं लेकिन यहां नहीं दिखता कि हमें उनकी किस बात ने बदल डाला..

जिंदगी जिन्हे खुशी नहीं देती है उन्हें तजुर्बे जरूर देती है..

आग लगा दूं मैं खुद को अगर इश्क हो तुझे से दोबारा..

जैसे जैसे दिन गुजरते जा रहे हैं वैसे वैसे कुछ लोग मेरे दिल से उतरते जा रहे हैं..

किसी के साथ प्यार से मजाक जरूर करना मगर किसी के साथ मजाक से प्यार मत करना...

किसी ने सच ही कहा है जिसका दिल बड़ा और सच्चा होता है उन्हें दर्द भी उतना ही बड़ा मिलता है..

तू होश में थी फिर भी हमें पहचान नहीं पाई और एक हम थे जो पीके भी तेरा नाम लेते रहे।

जो वक्त आने पर बदल जाते हैं वह कभी किसी के सगे नहीं होते !

बड़े बेताब थे वह मोहब्बत करने को हम से जब हमने भी कर ली तो उनका शौक बदल गया !

भरोसा कांच की तरह होता है एक बार टूट जाए तो कितना भी जोड़ो चेहरा अलग-अलग ही दिखाई देता है!

वह चली गई छोड़कर इसमें कोई बड़ी बात थोड़ी ही ना है, लड़कियां होती है बेवफा इसमें कोई नई बात थोड़ी ही ना है।

जहर से भी ज्यादा जहरीले होते हैं वह लोग जो अपना बनकर पल भर में छोड़ देते हैं..

बहुत मुश्किल होता है वह लम्हा जब आप टूट रहे हो और मुस्कुराना आपकी मजबूरी बन जाए

वादा ना करना ऐसा जिसे निभा ना सको क्योंकि दिल टूट जाते हैं जब कोई भरोसा तोड़ जाता है

आज फिर में तेरी याद में हूँ अब देख किस हाल में हूँ...

मजबूरी में जब कोई जुदा होता है, जरूरी नहीं कि वो बेवफा होता है, देकर वो आपकी आंखों में आंसू, अकेले में वह आपसे ज्यादा रोता है...

उनकी जब मर्जी होती है वो हमसे बात करते है हमारा पागलपन तो देखिये हम पूरा दिन उनकी मर्जी का इंतज़ार करते हैं!

सोचा था तड़पायेंगे हम उन्हें, किसी और का नाम लेके जलायेगें उन्हें, फिर सोचा मैंने उन्हें तड़पाके दर्द मुझको ही होगा, तो फिर भला किस तरह सताए हम उन्हें।

ना रास्तों ने साथ दिया ना ही मज़िलों ने इंतजार किया, में क्या लिखू अपनी जिंदगी पर मेरे साथ तो, उम्मीदों ने भी मजाक किया।

बहुत डर लगता है मुझे उन लोगो से, जो चेहरे पर मिठास और दिल में ज़हर रखते हैं!

कीमत तो यहां झूठे लोगो की होती है, सच्चे लोग यहां पे किसी को पंसद नहीं ..

प्यार में तो बस भरोसा होना चाहिए क्योंकि शक तो पूरी दुनिया करती ही है!

अक्सर मुझसे पूछती थी कि तुम कभी मुझे छोड़ कर नहीं ना जाओगे, अफसोस इस बात का है कि काश हमने भी यह सवाल उनसे पूछा होता..

किसी ने मुझसे पूछा दर्द की कीमत क्या होती है, मेने कहा मुझे क्या पता लोग तो मुझे मुफ्त में दे जाते है..

सलाह देने सब आ जाते है, लेकिन साथ देने के लिए कोई नहीं आता..

खुद के लिए जीने लगा हूं लोगों का क्या है वह तो खुदा से भी नाराज है !

दर्द कितने भी हो दिल में मुस्कुराते रहिए। अगर जो गिरा एक भी आंसू तो तमाशा हो जाएगा!