Afwah Shayari, Status, and Images in Hindi

अफवाह सुनकर बदनाम मत कीजिए समझना है तो एक बार मुलाकात कीजिए।

शहर में एक अफवाह सी है कि आज भी तुझे मेरी परवाह सी है।

हक़ीक़त को तलाश करना पड़ता है, अफवाहें तो घर बैठे आप तक पहुँच जाती है।

मैंने अपनी मौत की अफवाह उड़ाई थी, दुश्मन भी कह उठे आदमी अच्छा था।

अब ये अफवाह कौन फैला रहा है कि, Fb रोटी तो नहीं पर रोटी बनाने वाली तो दे ही सकती है।

हमारी अफवाह के धुंए वही से उठते है, जहाँ हमारे नाम से आग लग जाती है।

अफवाह थी कि मेरी तबीयत खराब है, लोगो ने पूछ-पूछ कर बीमार कर दिया।

पूछा जो उसने इश्क क्या है? हमने भी कह दिया बस एक अफवाह जो उडती रहती है तुम्हारे और मेरे दरमियां।

ज़ुबां का जब सहारा मिलता हैं, अफवाहों को उनका किनारा मिलता हैं।

अपने दिल की सुन, अफवाहों से काम ना ले, मुझे अपने दिल मे रख, बेशक मेरा नाम ना ले❗

मिल जाएँगे कुछ हमारी भी तारीफ़ करने वाले, कोई हमारी मौत की अफवाह तो उड़ाओ यारों।

अफवाह है या हकीकत है ये की तू भी मेरे इश्क में है।