Aasman Shayari, Status, and Images in Hindi

अगर आसमाँ छूने की ख़्वाहिश है, तो हौसले आसमान से भी बड़े रखो।

आसमाँ अपने इरादों में मगन है लेकिन आदमी अपने ख़यालात लिए फिरता है !

खुले आसमान में उड़ता था, आज पर कटा परिंदा हूँ, तूने तो मार दिया जीते जी मेरी माँ की बदौलत मैं जिन्दा हूँ।

"हसन-जमील" तिरा घर अगर ज़मीन पे है तो फिर ये किस लिए गुम आसमान में तू है।

आसमान में उड़ते परिंदों का ठिकाना जमीन पर है, इंसान में ही ख़ुदा रहता है पर ये तेरे यकीन पर है।

आई बोतल भी मय-कदे से "रियाज़" जब घटा आसमान पर आई।

अब आसमान भी कम पड़ रहे हैं उस के लिए क़दम ज़मीन पर रक्खा था जिस ने डरते हुए।

सीढ़ियाँ उन्हें मुबारक हो,जिन्हें छत तक जाना है, मेरी मंजिल तो आसमान है, रास्ता मुझे खुद बनाना है।

आसमाँ एक सुलगता हुआ सहरा है जहाँ ढूँढता फिरता है ख़ुद अपना ही साया सूरज ।

ये ज़मीं इक लफ़्ज़ से आगे नहीं आसमाँ ही आसमाँ है और मैं।

बदले हुए से लगते हैं अब मौसमों के रंग पड़ता है आसमान का साया ज़मीन पर ।

यूँ तो मैंने बुलंदियों के हर निशान को छुआ, जब माँ ने गोद में उठाया तो आसमना को छुआ।।

हम किसी को गवाह क्या करते इस खुले आसमान के आगे।

बुलंदियों के आसमान पर पहुँच जाओ, तो फटे जूते की बड़ी तारीफ़ होती है।

कहिये तो आसमां जमीन पर उतार लाएं, मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर, ठान लीजिये।

रुत बदली तो ज़मीं के चेहरे का ग़ाज़ा भी बदला रंग मगर ख़ुद आसमान ने बदले कैसे कैसे ।

कुछ परिंदों को तो बस दो चार दाने चाहिएँ कुछ को लेकिन आसमानों के ख़ज़ाने चाहिएँ ।

ज़मीं के ताल सब सूखे पड़े हैं परिंदे आसमाँ-दर-आसमाँ हैं ।

आसमान देख कर सपने बुनो, आसान को छोड़ मुश्किल राहो को चुनो।

सफ़र का एक नया सिलसिला बनाना है अब आसमान तलक रास्ता बनाना है

जितनी बंटनी थी बट चुकी ये ज़मीं, अब तो बस आसमान बाक़ी है

आसमाँ भर गया परिंदों से पेड़ कोई हरा गिरा होगा!

मुझे आसमान को छूने का कोई गम नहीं,आपका दिल छूना आसमान छूने से कम नहीं।

ख़ाक हो जाएगी ज़मीन इक दिन आसमानों की आसमानी में।

उक़ाबी रूह जब बेदार होती है जवानों में नज़र आती है उन को अपनी मंज़िल आसमानों में

यूँ जो तकता है आसमान को तू कोई रहता है आसमान में क्या !