Dilchasp Shayari, Status, and Images in Hindi

हर रोज वो मुझे हैरान करती जा रही है, हर रोज वो बेहद दिलचस्प होती जा रही है.

मोहब्बत जब तक नहीं होती है, तब तक ही दिलचस्प होती है..

बड़ा दिलचस्प है, तेरी याद का सिलसिला, कभी एक पल कभी पल-पल, कभी हर पल.

हम बेकसूर लोग भी बड़े दिलचस्प होते है, शर्मिंदा हो जाते है खता के बगैर भी.

जरूरी तो नहीं है कि तुझे आँखों से ही देखूं, तेरी याद का आना भी,तेरे दीदार से कम नहीं.

एक तेरा ही तो ख्याल है मेरे पास, वरना कौन अकेले में मुस्कुराता है.

करीब रहा करो शायरों के दिलचस्प इनकी कहानी होती है, हो उम्र कितनी भी अंदाज-ए-बयाँ में इनके जवानी होती है.

ग़र भुला सको तो एक बुरी याद हूँ मैं, ग़र सिने में छुपाओ तो एक दिलचस्प अहसास हूँ मैं.

कभी फुर्सत में खुद से मिलेंगे, सुना है कि बहुत दिलचस्प है हम.

अधूरी ही ठीक है मोहब्बत मेरी, सुना है मुक्कमल किस्से दिलचस्प नहीं होते.

उसके झूठ बोलने के तरीके इतने दिलचस्प थे, कि वह हँसते-हँसते उसे सच बना दिया करती थी.

बड़ी ही दिलचस्प इस सुबह की बात है, हम रात चाँद में डूबे थे और अब सूरज का साथ है.

शायद किसी रोज उनसे मुलाकात होगी, देखना दिलचस्प होगा कि किस शिकायत पर बात होगी.

बेरूखी दुनिया में कोई, रंगीन दिलचस्प इश्तहार बनो, सुकून से पढ़ना चाहें सब, वो इतवार का अखबार बनो.