Radha Krishna Status for WhatsApp – Eternal Love Story
राधा-कृष्ण का रिश्ता सिर्फ प्रेम की मिसाल नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक जुड़ाव है — जहाँ इश्क़ पूजा बन जाता है, और भक्ति प्रेम में बदल जाती है।
उनकी कहानी में ना कोई वादा था, ना कोई साथ का बंधन… फिर भी उनका नाम आज भी एक साथ लिया जाता है — क्योंकि ये प्रेम नहीं, आत्मा का मिलन था।
जब किसी की मोहब्बत इतनी पवित्र हो जाए कि उसमें ईश्वर की झलक दिखे, तो वही बनता है Eternal Love Story।
आज के दौर में जहां रिश्ते वक़्त से हार जाते हैं, राधा-कृष्ण का नाम हमें बताता है कि सच्चा प्यार वक़्त से नहीं, विश्वास से चलता है।
उनका हर संवाद, हर भाव, हर एक मुलाकात — आज भी लोगों की आँखों में श्रद्धा और दिल में भावुकता भर देता है।
Radha Krishna Status उन्हीं एहसासों का छोटा-सा हिस्सा है — जो आप अपने स्टेटस के ज़रिए हर दिन महसूस कर सकते हैं।
इस ब्लॉग में आपको मिलेंगे बेहद भावुक, भक्तिमय और Radha Krishna Status for WhatsApp,
जो न सिर्फ आपके दिल की बात कहेंगे, बल्कि आपकी आस्था और प्रेम को भी एक नई ऊँचाई देंगे।
क्योंकि जब नाम राधा-कृष्ण का हो, तो हर अल्फ़ाज़ एक दुआ बन जाता है।

प्रेम आत्मा से होता है शरिर से नही, जो शरिर से हो वो केवल आकर्षण मात्र होता है जो आत्मा से होता है वही शाश्वत प्रेम है!

वक़्त बदलने से उतनी तकलीफ नही होती. जितनी किसी अपने के बदल जाने पर होती है।

कौन चला गया छोडकर यह जरुरी नही, कौन अभी भी है यह जरुरी है।

अगर प्रेम कृष्ण जैसा हो तो साथी राधा जैसी ही मिलती है।

विश्वास और प्रेम में एक समानता है, दोनो मे से कोई भी जबरदस्ती नही किया जा सकता

प्यार तो आज भी तुमसे उतना ही है बस तुम्हे अहसास नही है और हमने जताना छोड़ दिया।

प्रेम मे पीडा तो हर एक को मिलती है बस जो सह जाता है वो निभा जाता है।

तेरी जगह आज भी कोई नही ले सकता, पता नही वजह तेरी खूबी है या मेरी कमी।

किसी के अदंर प्रेम जगाकर उसे छोड जेना उसकी मृत्यु करने के समान है।

खुशी कहा हम तो गम चाहते है, खुशी उनको देदो जिसे हम चाहते है।

तुम्हारी ओर मेरी आखें मिलके रो नही पाई तुम्हे होना था मेरा मगर तुम हो ना पाई।

मुश्किल भी तुम हो, हल भी तुम हो, होती है जो सीने में ,वो हलचल भी तुम हो

अगर कहो तो आज बता दूँ मुझको तुम कैसी लगती हो मेरी नहीं मगर जाने क्यों, कुछ कुछ अपनी सी लगती हो।

चीजों कि किमत मिलने से पहले हो जाती है और इंसान कि कीमत खोने के बाद समझ मे आती है!

प्रेम और आस्था दोनो पर ही किसी का जोर नही ये मन जहाँ लग जाए वही पर रब नजर आता है

जिसे पा नही सकते जरुरी नही की उससे प्रेम करना भी छोड दीया जाए!

प्रेम इंसान को कभी मुरझाने नहीं देता है, और नफरत कभी किसी को खिलने नहीं देता है

अगर किसी को सदा सदा के लिए खोना नहीं चाहते तो समय समय पर उससे दूरी बनाए रखना आवश्यक होता है।

जब प्रेम का सुरूर मेरे दिल पर छाता है, मेरा हृदय चारों तरफ राधा-कृष्ण को ही पाता है।

पलके झुके और नमन हो जाये मस्तक झुके और वंदन हो जाये ऐसे नज़र कहा से लाऊ की तुझे याद करू और तेरे दर्शन हो जाये।

हर पल, हर दिन कहता हैं कान्हा का मन, तू कर ले पल-पल राधा का सुमिरन !

राधा की हृदय में श्री कृष्ण, राधा की साँसों में श्री कृष्ण, राधा में ही हैं श्री कृष्ण, इसीलिए दुनिया कहती हैं। राधे-कृष्ण राधे-कृष्ण