Ganesh Ji Status, Shayari, Quotes, and Images in Hindi
जब कोई नया काम शुरू करते हैं, जब जीवन में रुकावटें आती हैं, या जब मन डगमगाने लगता है — तब सबसे पहले याद आते हैं विघ्नहर्ता गणेश।
उनका नाम सिर्फ आरंभ का प्रतीक नहीं, बल्कि श्रद्धा, शक्ति और सफलता का आशीर्वाद है।
Bhakti Bhari Ganesh Shayari उन्हीं भावनाओं की अभिव्यक्ति है, जहाँ हर लफ़्ज़ में बप्पा का प्रेम, विश्वास और वरदान छुपा होता है।
गणेश जी की मुस्कान में सुकून है, उनकी आँखों में अपनापन और उनके चरणों में जीवन का मार्गदर्शन।
हर शायरी में जब "गणपति बप्पा मोरया" गूंजता है, तो वो केवल एक जयकारा नहीं, बल्कि भक्त की आत्मा की आवाज़ बन जाता है।
भक्ति जब शब्दों में ढलती है, तो वो शायरी बनकर हर दिल में आस्था की लौ जला देती है।
इस ब्लॉग में हम लाए हैं बेहद भावनात्मक और Bhakti Bhari Ganesh Shayari,
जो आपकी श्रद्धा को शब्दों का रूप देंगी और सोशल मीडिया से लेकर दिल तक, हर जगह बप्पा की छवि बसा देंगी।
क्योंकि जहाँ गणेश जी का नाम हो, वहाँ हर शुरुआत मंगलमय हो जाती है।

दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा ये गणेश जी का दरबार है देवों के देव वक्रतुंड महाकाय को अपने हर भक्त से प्यार है.

सुख मिले समृद्धि मिले मिले खुशी अपार आपका जीवन सफल हो जब आए गणेश जी आपके द्वार.

मेरे लाडले मेरे गणपति प्यारे तुम शिव बाबा की आँखों के तारे मेरी आँखों में तेरी सूंदर मूरत किरणों जैसे चमके तेरी प्यारी सूरत.

शिवजी के प्यारे, लड्डु खा के मुशक सवारे, वो है देवा गणेश हमारे श्री गणेशा देवा श्री गणेशा देवा।

भगवान श्री गणेश की कृपा, बनी रहे आप हर दम, हर कार्य में सफलता मिले, जीवन में न आये कोई गम।

कर दो हमारे जीवन से दुःख दर्दो का नाश चिंतामन कर दो कृपा पूरण सबके काज ।

गणेश की ज्योति से नूर मिलता है सबके दिलों को सुरूर मिलता है जो भी जाता है गणेशा के द्वार कुछ ना कुछ जरूर मिलता है.

आते बड़े धूम धाम से गणपति जी, जाते बड़े धूम धाम से गणपति जी, आखिर सबसे पहले आकर, हमारे दिलो में बस जाते गणपति जी.

प्यार क्या है ये खुद किये, बिना कोई समझता नही, वैसे ही मुंबई मतलब क्या ये गणपति बप्पा, के आये बिना समझता नही।

दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा ये गणेश जी का दरबार है, देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को अपने हर भक्त से प्यार है !

नए कार्य की शुरूआत अच्छी हो,हर मनोकामना सच्ची हो, गणेश जी का मन में वास रहे, इस गणेश चतुर्थी आप अपनों के पास रहे।

सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी, तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी रिध सिध को लेकर करो भवन में फेरी करो ऐसी कृपा नित करूँ मैं पूजा तेरी।।

गणेश जी का रूप निराला हैं चेहरा देखो कितना भोला भाला हैं जब भी हम पर आए कोई मुसीबत गणेश जी ने ही तो हमे संभाला हैं!

भक्ति गणपति, शक्ति गणपति,सिद्दी गणपति, लक्ष्मी गणपति महा गणपति, देवो में श्रेष्ठ मेरे गणपति.

गणपति जी का सर पर हाथ हो, हमेशा उनका साथ हो, खुशियों का हो बसेरा, करे शुरुआत बप्पा के गुणवान से मंगल फिर हर काम हो!

जब भी आते हैं खुशियाँ दे जाते हैं. जब भी आते हैं आशीर्वाद का तोहफा लाते हैं. जब भी आते हैं सफलता का मार्ग देते हैं ऐसा देवो देव को प्रणाम जय हो गणपति बाप्पा की.

परंपरा हम भी निभाते है, मोरया की वंदना हम भी करते है, गर्व से बजाते है और बाप्पा को भी नचाते है, इसलिए तो कहता हूं, बाप्पा बाप्पा मोरया!!

चलो खुशियो का जाम हो जाए, लेके बप्पा का नाम कुछ अच्छा काम हो जाए, खुशिया बाँट के हर जगह आज का दिन बप्पा के नाम हो जाए।

आपका सुख गणेश के पेट जितना बड़ा हो आपका दुःख उंदर जैसा छोटा हो, आपकी लाइफ गणेश जी की सूंड जितनी बड़ी हो आपके बोल मोदक जैसे मीठे हो!

सांसे थाम कर रखो, कुछ हलचल होने वाली है, ढोल ताशे की आवाज़ से गणपति बप्पा आने वाले है!

रूप बड़ा निराला गणपति मेरा बड़ा प्यारा जब भी आए कोई मुसीबत मेरे बप्पा ने पल में हल कर डाला.