Romantic Shayari for Her – Shayari for My Love in Hindi
जब वो मुस्कुराती है, तो जैसे पूरी दुनिया थम जाती है। उसकी एक नज़र दिल को सुकून देती है और उसका नाम ज़ुबान पर आते ही सब कुछ खूबसूरत लगने लगता है।
प्यार जब दिल से होता है, तो अल्फ़ाज़ खुद-ब-खुद उसके नाम में ढल जाते हैं।
अगर आप भी किसी को दिल से चाहते हैं — कोई जो आपकी हर सुबह की वजह है, और हर रात की दुआ — तो ये Romantic Status और Shayari सिर्फ आपके लिए हैं।
कभी हम सामने होकर भी कुछ कह नहीं पाते, लेकिन एक प्यारा सा स्टेटस या शायरी ही काफी होती है उसे ये जताने के लिए कि
"तुम मेरी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत वजह हो।"
इस ब्लॉग में हम लाए हैं खास Shayari for Her, जो आपकी मोहब्बत को अल्फ़ाज़ देगी, और हर स्टेटस में बस उसका नाम महसूस होगा।
क्योंकि सच्चा प्यार कहने से नहीं, जताने से महसूस होता है — और शायरी उसी का सबसे प्यारा तरीका है।

वो वक़्त वो लम्हे कुछ अजीब होंगे, दुनिया में हम खुश नसीब होंगे, क्या होगा जब आप हमारे करीब होंगे?

आज फिर पल खूबसूरत है, दिल में बस तेरी ही सूरत है..

मुझसे किसी ने पूछा कैसी है अब जिंदगी? मैने मुस्कुरा कर जवाब दिया वो बहुत खुश है.

एक उम्र बीत चली है तुझे चाहते हुए, तू आज भी बेखबर है कल की तरह..

मेरी Smile का Password हो तुम, दोबारा मत पूछना कि मेरी कौन हो तुम..

चलो चलते है उस जहाँ में जहाँ रिश्तों का नाम नहीं पूछा जाता धडकनों पर कोई बंदिश नहीं ख्वाबों पर कोई इलज़ाम नहीं दिया जाता !

प्यार छोड़ो तुम मेरे दोस्त ही बने रहना, सुना है प्यार मुकर जाता है लेकिन यार नहीं।

ना हसने से ना ही रोने से हमे तो सुकून मिलता है बस आपके पास होने से…

वो हिचकी एक अजीब सुकून दे जाती है जो उसके नाम लेने से रुक जाती है।

आपकी आशिकी से एक बात तो सीखी है आपके साथ के बगैर जिंदगी की हर रस्मे सीखी है।

कतरा-कतरा में मन को तर करती है मेरे रग-रग में तेरी यादें सफर करती है।

वो दिल किस काम का जिसमें ख्याल ना हो आपका।

नाम सुनके हमारा तो मुस्कुराया ना करो राज की बात है यह सब को बताया ना करो।

छुप कर देखते हो सामने नजरे चुराते हो तुम समझ में नहीं आते हो पर पंसद बहुत आते हो!

कागजों पर अदालत चलती है हम ने तो तेरी आंखों के फैसले मंजूर किए है।

जितनी मोहब्बत मेरी बात ने की है आपसे उससे कहीं ज्यादा मोहब्बत मेरी खामोशी करती है आपसे !

तबाह होकर भी तबाह दिखती नहीं वोह इश्क ही है जनाब जिसकी दवा कहीं बिकती नहीं।

सब्र फिर कभी आजमा लेना फिलहाल तो गले से लगा लो !

जिसके ख्यालों से होठों पर तबस्सुम आ जाए क्या होगा अगर वो रूबरू आ जाए।

कितना प्यार है तुमसे, वो लफ्जो के सहारे कैसे बताऊँ महसूस कर मेरे एहसास को अब इससे बड़ी गवाही कहाँ से लाऊं !

कुछ तो बात तेरी फितरत में मेरे यार वरना तुझ को याद करने की खता बार-बार नहीं करते!

जो पहली बार हुआ है मुझे तुम वो आखरी मोहब्बत हो...

मुझमें इतनी हिम्मत तो नहीं कि तुझे दुनिया से छीन सकू मगर कोई तुझे मेरे दिल से निकाल दे इतना हक तो मैंने खुद को भी नहीं दिया !

आखे जिसे चुने वो सही हो या ना हो पर, दिल जिसे चुनता है वो कभी गलत नहीं होता।

मिलावट का जमाना है कभी हमारी भी हां में हां मिला दिया करो।