Indira Gandhi Quotes, Status, and Thoughts in Hindi

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत में ताकत का प्रतीक एक महिला ।

जब कभी भी आप एक कदम आगे बढ़ाते हैं, आप किसी न किसी को डिस्टर्ब करते हैं।

क्रोध कभी बिना तर्क के नहीं होता, लेकिन कभी -कभार ही एक अच्छे तर्क के साथ।

मेरे पिता एक राजनीतिक व्यक्ति और संत थे लेकिन मैं केवल एक राजनैतिक औरत हूँ।

मेरे सभी खेल राजनीतिक खेल होते थे, मैं जोन ऑफ आर्क की तरह थी, मुझे हमेशा दांव पर लगा दिया जाता था।

शहादत कुछ ख़त्म नहीं करती, वो महज़ शुरआत है।

क्षमा वीरों का गुण है।

कभी भी किसी दीवार को तब तक ना गिराओ, जब तक कि आपको ये पता ना हो कि यह किस काम के लिए खड़ी की गई थी।

लोग अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं पर अधिकारों को याद रखते हैं।

प्रश्न कर पाने की क्षमता ही मानव प्रगति का आधार है।

भारत में कोई राजनेता इतना साहसी नहीं है कि वो लोगों को यह समझाने का प्रयास कर सके कि गायों को खाया जा सकता है।

संतोष प्राप्ति में नहीं, बल्कि प्रयास में होता है, पूरा प्रयास पूर्ण विजय है।

आप बंद मुट्ठी से हाथ नहीं मिला सकते।

उन मंत्रियों से सावधान रहना चाहिए जो बिना पैसों के कुछ नहीं कर सकते, और उनसे भी जो पैसे लेकर कुछ भी करने की इच्छा रखते हैं।

वहां प्रेम नहीं है जहां इच्छा नहीं है।

देशों के बीच की शांति, व्यक्तियों के बीच प्यार की ठोस बुनियाद पर टिकी होती है।

जिंदगी का उद्देश्य विश्वास करना, उम्मीद करना और चेष्टा करना है।

यह कभी मत भूलों कि जब हम चुप हैं, तो हम एक हैं और जब हम बात करते हैं तो हम दो हैं।

आपको आराम के समय क्रियाशील रहना चाहिए और आपको गतिविधि के समय स्थिर रहना सीख लेना चाहिए।

मैं दुनिया को टुकड़ों में देखना पसंद नहीं करती हूं। हम एक दुनिया हैं।

अपने आप को खोजने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने आप को दूसरों की सेवा और समर्पण में खो दें।

जो अपने देश की सेवा करते हैं, उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।