Swami Sivananda Quotes, Status, and Thoughts in Hindi
आपको अभी मिलने वाली असफलताओ में भी कुछ अच्छा हैं। यह आप अभी नहीं देख पाएंगे। लेकिन समय के साथ पता चल जाएगा। धैर्य रखें।
किसी ने आपको चोट पहुंचाई है तो उसे बच्चे की तरह भूल जाए। इसे अपने दिल में ना रखें। यह केवल नफरत पैदा करता है।
संघर्ष हो तभी जिंदगी का मजा है, जीत या हार तो ऊपर वाले के हाथ में है इसलिए अपने संघर्ष का मजा लीजिए।
अपने छोटे-छोटे कामों में भी दिल, दिमाग और आत्मा सब कुछ लगा दो। यही सफलता का राज है।
नियमित रूप से ध्यान का अभ्यास करें। ध्यान शाश्वत आनंद की ओर ले जाता है। इसलिए ध्यान करो, ध्यान करो
यदि मन को नियंत्रित किया जाता है, तो यह चमत्कार कर सकता है। यदि इसे वश में नहीं किया जाता है, तो यह अंतहीन दर्द और पीड़ा पैदा करता है।
आज आप जो कुछ भी हैं वह सब आपकी सोच का परिणाम है। आप आपके विचारों से बने है।
वास्तविक शिक्षा का उद्देश्य मन को नियंत्रित करना, अहंकार का नाश करना, दिव्य गुणों को विकसित करना, और ब्रह्म-ज्ञान अर्थात स्वयं को प्राप्त करना है।
हे अमृत के पुत्र, हे अमरत्व के बालक! शक्ति का गीत गाओ। विजय का गीत गाओ। निडर होकर आगे बढ़ो और चमकीले लक्ष्य तक पहुँचो।
आइए! आइए! योग का अभ्यास करें। गंभीरता से ध्यान करें। आप अंधकार और अज्ञान के इस महासागर को पार कीजिये और प्रकाश और जीवन को चिरस्थायी बनाइये।
यह संसार तुम्हारा शरीर है। यह संसार एक महान विद्यालय है, यह संसार आपका मूक शिक्षक है।
हर बात में कुछ न कुछ सच्चाई होती है। दृष्टिकोण और मत अलग-अलग पहलू हैं। दूसरों से झगड़ा न करें।
प्रत्येक मनुष्य अपने स्वास्थ्य या बीमारी का कारक खुद हैं
प्रेम को कोई तोहफे की उम्मीद नही होती है। प्रेम को कोई डर नहीं होता। प्रेम केवल देता है माँग नहीं करता। प्रेम के लिये कोई बुराई नहीं; कोई मकसद नहीं। प्यार करना बांटना और सेवा करना है।
कुछ हृदय-पूर्ण, ईमानदार और ऊर्जावान पुरुष और महिलाएं एक वर्ष में उतना कर लेते हैं जितना एक भीड़ पूरी सदी में नही कर सकती।
मजबूत बनो! भूत और शैतान की बात मत करो। हम जीवित शैतान हैं। जीवन का संकेत शक्ति और विकास है। मृत्यु का संकेत कमजोरी है। जो कमजोर है, उससे बचो! यह मृत्यु है।