Happy Navratri Status for WhatsApp & Instagram - माँ दुर्गा के आशीर्वाद के साथ
नवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं, शक्ति, भक्ति और आस्था का उत्सव है।
ये वो नौ दिन होते हैं जब पूरा वातावरण माँ दुर्गा के जयकारों से गूंज उठता है, दिलों में श्रद्धा होती है और चेहरे पर रौशनी सी मुस्कान।
इन पावन दिनों में हर कोई चाहता है कि वो माँ के चरणों में अपना सिर झुकाए और अपने मन की बात, अपनी श्रद्धा – Status और Shayari के ज़रिए दूसरों से भी बाँटे।
अगर आप भी माँ की भक्ति को अपने शब्दों में ढालना चाहते हैं — कुछ ऐसा कहना चाहते हैं जो आपके दिल से निकले और सोशल मीडिया पर भी छा जाए — तो ये Navratri Status आपके लिए ही हैं।
हर लाइन में श्रद्धा है, हर शायरी में शक्ति है…
क्योंकि जब माँ दुर्गा का आशीर्वाद साथ हो, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।

बहुत दूर अभी जाना है, पर चिंता नही चिंतन का, क्योंकि दामन थाम कर मेरी माँ ने मुझे अपना माना है।

लाल रंग से सजा है मेरी माँ का दरबार, खुशियों के डाले डेरा आपके आंगन हर बार, हो मुबारक आपको नवरात्रि का त्योंहार ।

बिन बुलाए भी जहां जाने को मन चाहता है, वो चौखट ही है तेरी माँ जहां हर बंदा सुकून पाता है।

देवी के कदम आपके घर में आयें. परेशानिया आपकी आँखें चुराएँ, माँ इस नवरात्रिे आपके सभी ग़म को खुशियों में बदल जाये।

इन नवरात्रों मे मुझे कुछ ना देना, बस इस संसार को कोरोना से बचा ले माँ।

जब भी मैं बुरे समय से घबराता हूँ, मेरी पहाड़ों वाली माता की आवाज आती हैं, रुक जा मैं अभी आती हूँ।

कैसे कहूँ की जी नहीं सकता माँ तेरी कृपा बिना, मेरा जीवन जीवन नहीं माँ तेरी श्रद्धा बिना।

हमको था इन्तजार घड़ी वो आई, देखो शेर पर होकर सवार माता रानी आ गई।

सारा जहां है जिसकी शरण में, हम उस माँ के चरणों की धूल, आओ मिलकर माँ के चरणों में चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

रूठी है तो मना लेंगे, पास अपने उसे बुला लेंगे, वो दिल की भोली है मैया, दिल की आवाज से उसे बुला लेंगे।

कुमकुम भरे क़दमों से आए माँ आपके द्वार, सुख संपत्ति मिले आपको अपार।

क्या पापी, क्या घमंडी मैया, तेरे दर पर सभी शीश झुकाते हैं, मिलता है चैन तेरे दर पे मैया, झोली भर कर सभी जाते हैं।

जगत पालनहार है माँ, मुक्ति का धाम है माँ, हमारी भक्ति का आधार है माँ, सबकी रक्षा की अवतार है दुर्गा माँ।

सजा है दरबार, एक ज्योति जगमगाई है, सुना हे नवरात्रि का त्योहार आया हैं, वो देखो मेरे घर में माँ मुस्कराती आई है।

जब जब तुझे याद किया माँ तूने आँचल में अपने आसरा दिया, कलयुग के इस जहां में, बस तूने ही सहारा दिया माँ।

जननी है वो तो वो ही काली, दर पर उसके ना रहता, किसी का दामन खाली।

सुबह-सुबह उठ कर लो मां का नाम, पूरे होंगे अधूरे बिगड़े काम ।

वरदान ना देना हमे माता रानी, बस थोडा सा प्यार देना, तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा, बस यही आशीर्वाद देना।

कितना भी लिखो इसके लिये कम है, सच है ये कि ” माँ ” तू है, तो हम है।

सुना है तुमने मां लाखों की किस्मत बनाई है, देखो तो सही मेरी अर्जी कहां छुपाई है।