Humsafar Shayari in Hindi – प्यारी मोहब्बत भरी शायरी
हमसफ़र... कोई ऐसा नहीं जो बस साथ चलता हो,
वो वो होता है जो हर मोड़ पर, हर दर्द में, हर मुस्कान में दिल के सबसे क़रीब होता है।
Humsafar Shayari in Hindi उन्हीं रिश्तों की महक है — जहाँ साथ केवल जिस्मों का नहीं, रूहों का होता है।
जब किसी का साथ ज़िंदगी की राहों में सुकून बन जाए,
जब उसकी ख़ामोशी भी सब कुछ कह दे, और उसकी मुस्कान में पूरी दुनिया बस जाए —
तो समझिए कि वो हमसफ़र नहीं, मोहब्बत का मुकम्मल चेहरा है।
ऐसे रिश्तों को बयां करने के लिए शायरी ही सबसे हसीन जरिया बनती है।
इस ब्लॉग में हम लाए हैं सबसे प्यारी, दिल को छू जाने वाली और मोहब्बत से लबरेज़ Humsafar Shayari,
जो आपके अपने हमसफ़र के लिए एक खूबसूरत तोहफा बन सकती है — अल्फ़ाज़ों में प्यार का इज़हार।
क्योंकि जब कोई हमसफ़र दिल के इतना क़रीब हो, तो मोहब्बत भी हर लफ़्ज़ में सांस लेने लगती है।

उसके आने से घर में रौनक आ गई है वो पगली अब सांसों में समा गई है!

अपने हमसफर का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि प्यार के बदले हीं प्यार मिलता है!

बातें तो हर कोई समझ लेता है हमसफर ऐसा हो जो खामोशी भी समझे!

मेरे मरने पर किसी को ज्यादा फर्क नहीं होगा बस तन्हाई रोएगी कि मेरा हमसफ़र चला गया!

हमसफ़र खूबसूरत हो या ना हो, लेकिन सच्चा होना चाहिए.

हम नादां थे जो उन्हें हमसफ़र समझ बैठे, वो चलते थे मेरे साथ पर किसी और की तलाश में!

अब वक्त भी कह रहा है, मुझे अपनी हमसफर से मिलवाओ, तुम किसी का प्यार पाओ, और किसी पर प्यार लुटाओ।

हमसफर अच्छा हो तो दिल हौसला नहीं हारता है उसका साथ हमें हर मुश्किल से उबारता है!

सच्चा हमसफ़र चेहरे का नहीं, दिल का दीवाना होता है.

राह-ए-वफ़ा में कोई हमसफ़र ज़रूरी है, ये रास्ता कहीं तनहा कटे तो मुश्किल है जहाँ भी जाऊँ ये लगता है, तेरी महफ़िल है।

सामने मंजिल थी और पीछे उसका वजूद क्या करते हम भी यारों, रुकते तो सफर रह जाता चले तो हमसफर रह जाता!

मिल गया होगा कोई गज़ब का हमसफर, वरना मेरा यार यूं बदलने वाला ना था!

ना तो कारवाँ की तलाश है, ना तो हमसफ़र की तलाश है, मेरे शौक़-ए-खाना खराब को, तेरी रहगुज़र की तलाश है।

उम्र भर का पसीना उसकी गोद मे सुख जायेगा, हमसफर क्या चीज है ये बुढापे मे समझ आयेगा.

अब इस के बाद घने जंगलो की मंजिल है ये वक़्त है के पलट जाएँ हमसफ़र मेरे!

बस सफर हमारा है, बाकी सफर के हिस्से है जो, साथ चले वो हमसफर जो छुट गए वो किस्से है.

हमसफ़र मेरे हमसफ़र पंख तुम परवाज़ हम, ज़िंदगी का साज़ हो तुम साज़ की आवाज़ हम।

जो उम्र भर साथ निभाए वही हमसफर होता है वरना लोग साथ जीने-मरने की कसमें बिना सोचे खा लेते हैं!

रात तनहाईयों की दुश्मन है, हर सफ़र हमसफ़र से रोशन है, मौज के पास जो किनारा है, वो किनारा हसीन लगता है।

ज़िन्दगी से मेरी आदत नहीं मिलती मुझे जीने की सूरत नहीं मिलती कोई मेरा भी कभी हमसफ़र होता मुझे ही क्यूँ मोहब्बत नहीं मिलती!

ये लकीरें, ये नसीब, ये किस्मत सब फ़रेब के आईनें हैं, हाथों में तेरा हाथ होने से ही मुकम्मल ज़िंदगी के मायने हैं!

तलाश कर मेरी मोहब्बत को, अपने दिल में ए मेरे हमसफ़र, दर्द हो तो समझ लेना की, मोहब्बत अब भी बाकि है।

अगर हमसफ़र साथ देने वाला हो, तो रास्ते कितने भी मुश्किल भरे हो, ज़िन्दगी का सफर खूबसूरत हो ही जाता है!

जिंदगी देने वाले मरता छोड़ गये, अपनापन जताने वाले तन्हा छोड़ गये, जब पड़ी जरूरत हमें अपने हमसफर की, वो जो साथ चलने वाले रास्ता मोड़ गये।

रुसवाई ज़िंदगी का मुकद्दर हो गयी, मेरे दिल भी पत्थर हो गया, जिसे रात दिन पाने के ख्वाब देखे, वो बेवफा किसी और की हमसफर हो गई।

अब वक्त भी कह रहा है मुझे अपनी हमसफर से मिलवाओ तुम किसी का प्यार पाओ और किसी पर प्यार लुटाओ!

जो उड़ाते थे मेरे सफर का मजाक रफ्ता रफ्ता मेरे हमसफर हो गए!

गगन से भी ऊंचा मेरा प्यार है, तुझ पर मिटूंगा ये इकरार है, तू इतना समझ ले मेरे हमसफ़र, तेरे प्यार से मेरा संसार है।

सच में प्यार में तभी दर्द होता है जब साथी अच्छा ना मिले!

हम चले तो जाए किसी सफर को, कोई मंजिल तो भाये इस नजर को, वो जो हमसफर नहीं तो न सही, राह में तो ठोक रहे हो इस कसर को।

खुबसूरत बात ये, चार पल का साथ ये सारी उम्र मुझको को रहेगा याद मैं अकेला था मगर, बन गयी वो हमसफ़र, वो मेरे साथ हो गयी..

इतनी अकेली क्यों है ये ज़िंदगी कोई हमसफ़र क्यों नहीं साथ मेरे तुम भी दो क़दम साथ चल छोड़ गए बीच मँझ धार अब कटेगी ये ज़िंदगी किस के सहारे!