अरस्तु के अनमोल विचार
अरस्तु (Aristotle) सुकरात और प्लेटो की परम्परा को आगे बढ़ाने वाले यूनान Greece के महान दार्शनिक एवं वैज्ञानिक थे. अरस्तु को उनके गुरुओं और उनके समकालीन दार्शनिकों के साथ पश्चिमी दर्शन की आधारशिला रखने का श्रेय जाता है. अरस्तु को विश्व विजेता सिकंदर अलेक्जेंडर द ग्रेट (Alexander The Great) का गुरु माना जाता है। तो वही इस लेख में हम महान दार्शनिक अरस्तु के प्रेरणा और मोटिवेशन विचार (Motivational Quotes) अपने साथ शेयर करने जा रहे है।
अरस्तु के प्रेरक कथन (Aristotle Motivational Quotes)

कोई भी उस व्यक्ति से प्रेम नहीं करता जिससे वो डरता है।
मनुष्य प्राकृतिक रूप से ज्ञान कि इच्छा रखता है।
संकोच युवाओं के लिए एक आभूषण है, लेकिन बड़ी उम्र के लोगों के लिए धिक्कार।
डर बुराई की अपेक्षा से उत्पन्न होने वाले दर्द है।
कोई भी क्रोधित हो सकता है- यह आसान है, लेकिन सही व्यक्ति से सही सीमा में सही समय पर और सही उद्देश्य के साथ सही तरीके से क्रोधित होना सभी के बस की बात नहीं है और यह आसान नहीं है।
सभी भुगतान युक्त नौकरियां दिमाग को अवशोषित और अयोग्य बनाती हैं।
मनुष्य के सभी कार्य इन सातों में से किसी एक या अधिक वजहों से होते हैं: मौका, प्रकृति, मजबूरी, आदत, कारण, जुनून, इच्छा।

अच्छा व्यवहार सभी गुणों का सार है।
बुरे व्यक्ति पश्चाताप से भरे होते हैं।
ये भी पढ़े :- Dhirubhai Ambani Quotes in Hindi
ये भी पढ़े :- Nick Vujicic Quotes in Hindi
Aristotle Inspirational Thoughts
लोकतंत्र तब होगा जब गरीब ना कि धनाढ्य शासक हों।
जो सभी का मित्र होता है वो किसी का मित्र नहीं होता है।
शिक्षा बुढ़ापे के लिए सबसे अच्छा प्रावधान है।
चरित्र को हम अपनी बात मनवाने का सबसे प्रभावी माध्यम कह सकते हैं।
उत्कृष्टता वो कला है जो प्रशिक्षण और आदत से आती है. हम इसलिए सही कार्य नहीं करते कि हमारे अन्दर अच्छाई या उत्कृष्टता है, बल्कि वो हमारे अन्दर इसलिए हैं क्योंकि हमने सही कार्य किया है. हम वो हैं जो हम बार-बार करते हैं. इसलिए उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है।
कुछ चीजो को करने से पहले हमें उसे सीखना चाहिये, उन्हें करते-करते ही हम सिख जायेंगे।
हम बहादुर कार्यों के द्वारा ही बहादुर बन सकते है।
क्रोध एक उपहार है।
आदमी एक लक्ष्यों की मांग करने वाला प्राणी है उसकी ज़िन्दगी का तभी अर्थ है जब वो अपने लक्ष्यों के लिए प्रयास करता रहे और उन्हें प्राप्त करता रहे।
युवा आसानी से धोखा खाते है क्योंकि वो शीघ्रता से उम्मीद लगाते है।
ये भी पढ़े :- Shiv Khera Quotes in Hindi
ये भी पढ़े :- Maharana Pratap Quotes in Hindi

Aristotle Quotes in Hindi
भगवान भी मज़ाक के शौक़ीन होते है।
आत्मा कभी भी मानसिक चित्र के बिना नहीं सोचती है।
ख़ुशी आत्म निर्भरता से सम्बंधित होती है।
ख़ुशी ही जीवन का ध्येय और अर्थ है।

बुद्धिमान का उद्देश्य ख़ुशी को सुरक्षित रखना नहीं होता है बल्कि दुःख को दूर रखना होता है।
न तो हमें कायर होना चाहिए न ही अविवेकी बल्कि हमें साहसी होना चाहिए।
वो जो अकेले में खुश रहता है या तो एक जानवर होता है या फिर भगवान।
एक मात्र स्थिर अवस्था वो है जिसमे सभी इंसान कानून के समक्ष बराबर है।
प्रसन्नता ही जीवन का सही अर्थ और उद्देश्य है, यही मनुष्य के अस्तित्व का जीवन भर उत्कृष्ट ध्येय है।
प्रकृति बेकार में कुछ नहीं करती है।
शिक्षा समृद्धि में एक अलंकार और मुसीबत में एक रक्षागार है।
ये भी पढ़े :- Swami Vivekananda Quotes in Hindi
ये भी पढ़े :- Chanakya Quotes in Hindi